फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   baby death falling from the bed in uttarakhand

बिस्तर से नीचे फर्श पर सिर के बल जा गिरा 8 माह का मासूम, मौत से मचा घर में कोहराम

Mon, 30 Apr 2018 09:56 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लालकुआं (नैनीताल)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लालकुआं (नैनीताल) Updated Mon, 30 Apr 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
 baby death falling from the bed in uttarakhand
baby

नगर के एक व्यवसायी के आठ माह के पुत्र की बिस्तर से गिरकर मौत हो गई। तीन पुत्रियों के बाद हुए एकलौते पुत्र की मौत के बाद पूरे घर में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


कुछ सप्ताह पहले व्यवसायी का ढाबा भी जल गया था, जिसमें उसे लाखों का नुकसान हुआ था। यहां ट्रांसपोर्ट नगर स्थित नर्सरी गेट पर ढाबा चलाने वाले वार्ड नंबर पांच निवासी गुड्डू पुत्र रामप्रसाद का आठ माह का पुत्र शनिवार रात घर में बिस्तर पर सो रहा था।
विज्ञापन


रविवार सुबह वह अचानक पलटता हुआ बिस्तर से नीचे फर्श पर सिर के बल जा गिरा और बेहोश हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी चिकित्सालय में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूम बालक की मौत से घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि अभी कुछ सप्ताह पहले ही व्यवसायी के ढाबे में आग लग गई थी। इसमें व्यवसायी को लाखों का नुकसान हुआ था। रामप्रसाद का पूरा परिवार ढाबा जलने के दुख से अभी उबर भी नहीं पाया था कि इकलौते 8 माह के बच्चे की आकस्मिक मौत हो जाने से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां दुधमुंहे बच्चे की मौत से बार-बार बेहोश हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed