फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bablo Door to Door Apply Online : Lottery

बीएलओ घर-घर जाकर करें सत्यापन : एसडीएम

Thu, 13 Jul 2023 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bablo Door to Door Apply Online : Lottery
उपजिलाधिकारी युक्ता मिश्रा ने राजकीय इंटर कॉलेज त्यूणी में तहसील के समस्त बीएलओ को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन




उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रस्तुति देकर विभिन्न फार्म की जानकारी दी। कहा कि मतदाता सत्यापन के कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और नाम काटने की प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक समझाया। बीएलओ की शंकाओं का भी समाधान किया।


उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार घर-घर जाकर अंतिम वोटर लिस्ट प्रकाशन के चरणों पर चर्चा की। उन्होंने सभी को अपने क्षेत्र की वोटर लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए किसी भी मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से न रह जाए। संविधान ने 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति को मतदान करने का अधिकार दिया है। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के कर्मचारियों से भी बात की। विद्यालय के शैक्षिक उन्नयन से संबंधित सुझाव लिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed