फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Baba's Nishan Yatra was taken out with great pomp

Dehradun News: धूमधाम से निकाली गई बाबा की निशान यात्रा

Sun, 02 Mar 2025 09:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
Baba's Nishan Yatra was taken out with great pomp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विकासनगर। प्राचीन खेड़ा मित्र मंडल ने अस्पताल रोड से खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा धूमधाम से निकाली। श्री खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा में बड़ी संख्या में महिला पुरुष और बच्चे शामिल हुए। शामिल भक्त श्याम बाबा के जयकारे लगाते चल रहे थे। यात्रा सेलाकुई स्थित खाटू श्याम मंदिर में संपन्न हुई। जहां यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया था
रविवार को अस्पताल रोड से निकली निशान यात्रा का क्षेत्र वासियों ने जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने एक दूसरे पर जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। यात्रा हरबर्टपुर, जमनीपुर और सहसपुर होते हुए सेलाकुई स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंची। श्याम मंदिर पहुंचने पर सभी श्याम प्रेमियों ने बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। आरती के उपरांत निशान यात्रा को विराम दिया गया। इस अवसर पर सभी श्याम भक्तों ने लिए भंडारे का आयोजन किया गया था। यात्रा शामिल लोगों ने बढ़-चढ़कर के भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन



इस मौके पर हिंदू जन जागृति के संस्थापक सुशील साहू, रतन गोयल, प्रमोद रोहिला, हिमांशु सिंघल, अमित अग्रवाल, दक्ष कश्यप, संदीप, मनोज जैन, वीरेंद्र गर्ग, मोहित अग्रवाल आदि उपस्थित शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed