{"_id":"2ad8e7f2ae29daa2d5775540b81f2a50","slug":"baba-stabbed-knife-in-tea-maker-eye-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय मुफ्त नहीं पिलाई तो बाबा ने आंख में घोंपा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय मुफ्त नहीं पिलाई तो बाबा ने आंख में घोंपा चाकू
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Thu, 21 May 2015 04:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश में एक सिरफिरे बाबा को मुफ्त चाय नहीं पिलाना एक चाय वाले को भारी पड़ गया।
विज्ञापन
मुनिकीरेती में बौखलाए बाबा ने चाकू से वार कर दुकानदार की आंख फोड़ दी। जिसे लहूलुआन हालत में एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, यहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, बदरीनाथ हाईवे पर मुनिकीरेती क्षेत्र में सुदेश (55) की चाय की दुकान है। गुरुवार सुबह करीब सात बजे एक बाबा रोज की तरह इसकी दुकान पर आया और मुफ्त की चाय देने की पेशकश की।
विज्ञापन
रोज रोज बाबा की हरकतों से परेशान सुदेश ने चाय देने से इनकार कर दिया। जिस पर बाबा आग बबूला हो गया। उसने वहीं दुकान पर रखे चाकू को उठाया और चाय वाले को मारने दौड़ पड़ा। दुकान स्वामी ने बचने की कोशिश की, मगर तब तक सिरफिरे बाबा ने उसकी आंख चाकू से घोप दी और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने चाय वाले को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, यहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, मुनिकीरेती प्रभारी राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि हमलावर बाबा को हिरासत में लिया गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।