फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Baba ramdev told if ram mandir not built people will not believe on bjp

बाबा रामदेव का बयान, मोदी-योगी के रहते राम मंदिर नहीं बना तो भाजपा से उठ जाएगा लोगों का विश्वास

Wed, 28 Nov 2018 08:31 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 28 Nov 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
Baba ramdev told if ram mandir not built people will not believe on bjp
बाबा रामदेव

योग गुरु बाबा रामदेव ने संसद में कानून बनाकर अयोध्या में राम मंदिर बनाने की बात दोहराते हुए कहा कि देश में मोदी और योगी की सरकार रहते हुए भी यदि राम मंदिर नहीं बनता तो भाजपा से लोगों का विश्वास उठ जाएगा। यह भाजपा और देश दोनों के ही हित में नहीं होगा।  

विज्ञापन




योग गुरु बाबा रामदेव मंगलवार को उत्तरी हरिद्वार स्थित शदाणी दरबार के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान राम भारतीय जनमानस की आस्था के प्रतीक हैं।
विज्ञापन


उनके मंदिर निर्माण का मसला देश की अस्मिता से जुड़ा है। इसमें विलंब से हिंदुओं का धैर्य जवाब दे रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश का जनमानस यदि खुद ही राम मंदिर बनाने का काम करता है तो यह ठीक नहीं होगा, क्योंकि इससे सामाजिक समरसता के भी दरकने का खतरा बनेगा और कानून व्यवस्था का भी संकट हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए सबसे अच्छा तरीका यही है कि संसद में कानून बनाकर ही अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि राम मंदिर अब नहीं बन सकता तो कब बनेगा। 

बता दे कि मंगलवार को शदाणी दरबार के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण उदासीन कार्ष्णि पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी गुरू शरणानंद महाराज, स्वामी सत्यामित्रानन्द गिरि महाराज और दक्षिण काली पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने किया।

 इस अवसर पर स्वामी गुरू शंरणानंद महाराज ने कहा कि संत ईश्वर अंश है जो मानवमात्र का कल्याण करने के लिए धरा पर अवतरित होते हैं। संत चलते-फिरते तीर्थ हैं। जो भी इनके सानिध्य में आता है।

उनका कल्याण हो जाता है। भारत माता में मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज ने शदाणी दरबार के परमार्थ के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रतिवर्ष पाकिस्तानी हिंदुओं को तीर्थयात्रा कराकर शदाणी दरबार भारत-पाकिस्तान के हिंदुओं के मध्य सद्भावना के सेतु का कार्य करता है।
 

श्री दक्षिण काली पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि तीर्थनगरी हरिद्वार में शदाणी भक्त निवास परमार्थ के कार्यों का केंद्र बनेगा। इस अवसर पर पर शदाणी दरबार के पीठाधीश्वर डा. संतश्री युधिष्ठर लाल ने कहा कि गुरुदेव की कृपा से यह प्रयास साकार हुआ है।
 

इस अवसर पर स्वामी प्रेमानन्द, स्वामी गंगादास उदासीन, श्रीमहंत ललितानंद गिरि, स्वामी विवेकानंद, लाल माता मंदिर के संचालक भक्त दुर्गादास, भारत माता मंदिर के मुख्य न्यासी आईडी शर्मा शास्त्री, विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश मंत्री प्रदीप मिश्रा, जिला अध्यक्ष नितिन गौतम, नव निर्वाचित पार्षद अनिल मिश्रा, अनिरुद्ध भाटी आदि उपस्थित रहे। समारोह का संचालन महेश मोटवानी ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed