फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Baba Ramdev statement on supreme court decision on ram mandir nirman committee

राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर बाबा रामदेव का बयान, श्री श्री रविशंकर को लेकर कही बड़ी बात

Sat, 09 Mar 2019 10:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 09 Mar 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
Baba Ramdev statement on supreme court decision on ram mandir nirman committee
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला

योगगुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि राम मंदिर हर हाल में बनना चाहिए। यह लड़ाई किसी जमीन के टुकड़े की नहीं, बल्कि आस्था और संस्कृति की लड़ाई है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से राम मंदिर निर्माण के हल के लिए मध्यस्थत बनाए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट कोई सर्वमान्य फैसला देगा।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर निर्माण के हल के लिए मध्यस्थतों का एक पैनल बनाया है। हम उसका भी स्वागत करते हैं और जहां हमने इतने दिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार किया वहीं अब हम इसका इंतजार करेंगे कि श्री राम मंदिर के निर्माण को लेकर मध्यस्थ क्या करते हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि मध्यस्थता का पैनल भी एक दो महीने में राम मंदिर के निर्माण के लिए कोई रास्ता निकाल लेगा। 

विज्ञापन

स्वामी रामदेव ने कहा कि शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने श्री श्री रविशंकर के नाम का जो विरोध किया है, उसका कोई औचित्य नहीं है, क्योंकि श्री राम मंदिर मामले में शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती कोई पक्ष नहीं है। हां यदि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को लेकर श्री राम जन्म भूमि न्यास या विश्व हिंदू परिषद कुछ बोलती है तो उसका महत्व है, क्योंकि विश्व हिंदू परिषद ने ही पूरे देश में राम मंदिर निर्माण को लेकर आंदोलन खड़ा किया है। 
 

अच्छा होता पक्षकार भी होते शामिल 
श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो मध्यस्थत नियुक्त किए हैं उसमें राम मंदिर से जुड़े अन्य पक्ष कारों का प्रतिनिधित्व  होता तो और अच्छा रहता। परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का हम स्वागत करते हैं और हमें उम्मीद है राम मंदिर के निर्माण का मार्ग सूझबूझ के साथ प्रशस्त किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत
शांतिकुंज के अधिष्ठाता डा. प्रणव पंड्या ने सुप्रीम कोर्ट की ओर से राम मंदिर मसले का हल सुलझाने के लिए मध्यस्थता का रास्ता सुझाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मध्यस्थतों के प्रयास से कुछ खास निकल पाएगा ऐसी उन्हें कम ही उम्मीद दिखती है। काफी कुछ मध्यस्थतों की पैरवी पर निर्भर करेगा वे कितनी निष्पक्षता से अपनी बात रख पाते हैं। उन्होंने कहा कि हर हिंदू धर्मावलंबी अयोध्या में भगवान राम का भव्य निर्माण होता देखना चाहता है। रास्ता कोई भी निकले मंदिर बनना चाहिए।

 बेहद गोपनीय हो मध्यस्थता, फैसला कोर्ट ही सुनाए
भूमा पीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि फैसला तो स्वागत योग्य है लेकिन यदि कोई निर्णय नहीं निकला तो सुप्रीम कोर्ट की गरिमा को ठेस पहुंचेगी। ऐसे में यह बेहद जरूरी है जो भी मध्यस्थ बनाए वे अपनी मध्यस्थता की प्रक्रिया बेहद गोपनीय तरीके से संपन्न करें। जो भी राय बने उसे लेकर फैसला न्यायालय ही सुनाए न कि मध्यस्थ खुद ही उसे सार्वजनिक कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed