बाबा रामदेव ने मोदी सरकार को लेकर दिया नया बयान, जानिए
योगगुरु बाबा रामदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर नया बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नाम एक ऐसी उपलब्धि जुड़ गई है, जो उन्हें पिछली सरकारों से अलग करती है।
योगगुरु ने ये बातें ऋषिकेश में एक कार्रूक्रम के दौरान कही। उन्होंने मोदी सरकार के बारे में और क्या-क्या कहा, आगे जानिए।
तीन साल में एक भी भ्रष्टाचार नहीं
बाबा रामदेव ने कहा कि मोदी सरकार को देश में तीन साल हो चुके हैं। इस दौरान इस सरकार पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। यही इस सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वे भ्रष्टाचार को देश से खत्म कर देंगे। वे और उनकी सरकार इसी राह पर चल रही है। कहा, इस तरह देश जल्द ही विकास की नई इबारत लिखेगा।