{"_id":"592800f84f1c1b812d5360cb","slug":"baba-ramdev-said-foreign-company-should-ban-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा रामदेव बोले, विदेशी कंपनियो को देश से मुक्त कराने का वक्त आ गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा रामदेव बोले, विदेशी कंपनियो को देश से मुक्त कराने का वक्त आ गया
ब्यूरो/अमर उजाला,हरिद्वार
Updated Fri, 26 May 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
Baba Ramdev
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा देश के लाखों युवाओं में सेवा, साधना और स्वाभिमान जगाने से ही राष्ट्र को अपने प्राचीन गौरव से जोड़ पाना संभव है। स्वामी ने देश के लिए मर मिटने वाले शहीदों को याद करते हुए कहा कि भूखे पेट, तन पर एक भी वस्त्र न होने पर भी वे देश को स्वतंत्र कराने में अहर्निश लगे रहे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा आज भारत को किसी विदेशी शासन से मुक्त नहीं कराना है, लेकिन उनका अप्रत्यक्ष रूप से प्रतिनिधित्व कर रहीं विदेशी कंपनियों से देश को मुक्त कराना जरूरी है।
विज्ञापन
यह बात योग गुरु बाबा रामदेव ने बृहस्पतिवार को पतंजलि योगपीठ में पांच दिवसीय युवा भारत निर्माण प्रशिक्षण सत्र के शुभारंभ के मौके पर कही। बाबा रामदेव ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों का आह्वान किया कि देश के कोने-कोने में जाकर अन्य युवाओं को प्रेरित करें।
विज्ञापन
इस मौके पर पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि योगपीठ की ओर से केदारनाथ आपदा में निराश्रित बच्चों के लिए निशुल्क आवास और शिक्षण लिए पतंजलि सेवाश्रम की स्थापना की है।
उन्होंने कहा कि इन बच्चों की पढ़ाई के लिए संस्कृत गुरुकुलम का निर्माण पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि टिहरी जिले के मूल्या गांव के इस प्रकल्प का उद्घाटन तीन जून को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे।