फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   baba ramdev said about farmars in a workshop

किसानों की आय बढ़ने से मजबूत होगी आर्थिक रीढ़: बाबा रामदेव

Sat, 12 Aug 2017 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला,हरिद्वार Updated Sat, 12 Aug 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
baba ramdev said about farmars in a workshop
baba ramdev

पतंजलि योगपीठ में देश भर में कृषि एवं गो उत्थान में लगे किसानों की तीन दिवसीय कार्यशाला के समापन पर स्वामी रामदेव ने कहा कि स्वदेशी को जनांदोलन बनाकर भारत माता को परम वैभवशाली बनाना पतंजलि अभियान की प्रतिबद्धता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने मानव उत्थान से जुडे़ अनेक प्रकल्पों को स्थापित करने के साथ-साथ अब गो-अनुसंधन और  गोसंवर्द्धन का काम करके 50 से 60 लीटर दूध देने वाली देशी नस्ल की गायें तैयार करना  लक्ष्य रखा है। कहा भारत कृषि और ऋषि अवलंबित देश है।
विज्ञापन


देश के किसानों की आय बढ़ेगी तो देश आर्थिक रीढ़ मजबूत होगी। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि स्वामी रामदेव  के संकल्प के अनुरूप पतंजलि वर्ल्ड क्लास क्वालिटी, लो प्राइस, 100 प्रतिशत प्योरिटी व 100 प्रतिशत चैरिटी का लक्ष्य लेकर तेजी से आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा देश को गरीबी, अशिक्षा, अज्ञान व बेरोजगारी आदि से मुक्त करने के लिए किसानों को पतंजलि संकल्प के अनुरूप खड़ा कर रहा है। उन्होंने कहा कि पतंजलि हजारों टन जड़ीबूटी, हजारों टन फल व हजारों टन सब्जी व हजारों टन अनाज प्रतिदिन किसानों से खरीदता है।


इससे देश के लाखों किसानों को समृद्धशाली बनने का अवसर मिला है। आचार्य बालकृष्ण ने कहा देश में गो-संवर्द्घन से जुडे़ किसानों को आर्थिक दृष्टि से समृद्धशाली बनाना भी हमारा लक्ष्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed