फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   baba ramdev not attended swear in ceremony

क्या मोदी से नाराज हैं बाबा रामदेव?

Tue, 27 May 2014 12:42 PM IST
कौशल सिखौला/अमर उजाला, हरिद्वार
कौशल सिखौला/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 27 May 2014 12:42 PM IST
विज्ञापन
baba ramdev not attended swear in ceremony

सोमवार को देश-दुनिया के लोग नई दिल्ली में नरेंद्र मोदी की ताजपोशी के गवाह बने लेकिन उन्हें प्रधानमंत्री के तौर पर पहली बार प्रोजेक्ट करने वाले बाबा रामदेव आश्चर्यजनक रूप से समारोह से गायब रहे।

विज्ञापन


बताया गया है कि बाबा ने सुबह की मौन धारण कर लिया और अज्ञातवास में चले गए। पतंजलि से जुड़े सूत्र बताते हैं कि मोदी से नाराजगी के चलते बाबा ने यह कदम उठाया है लेकिन इसकी पुष्टि करने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन


वैसे पतंजलि स्थित बाबा की कुटिया के आसपास किसी को फटकने नहीं दिया जा रहा है। अलबत्ता, पतंजलि के महामंत्री बालकृष्ण की अगुवाई में 40 सदस्यीय दल शपथग्रहण समारोह में शामिल हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहस्यमय ढंग से समारोह से बनाई दूरी

baba ramdev not attended swear in ceremony

पतंजलि से जुड़े लोगों ने बताया था कि रामदेव को राष्ट्रपति भवन से शपथग्रहण समारोह के लिए अति विशिष्ट अतिथि का निमंत्रण पत्र मिला था। लेकिन बाबा ने सुबह से रहस्यमय आचरण शुरू कर दिया।

बताया गया है कि मौन के साथ अज्ञातवास के चलते उनकी तलाश पतंजलि योगपीठ की दोनों शाखाओं, दिव्य योग मंदिर तथा योगग्राम में दिनभर होती रही। बताया गया कि बाबा कहीं नहीं दिखे।

ये है नाराजगी की वजह

baba ramdev not attended swear in ceremony

वैसे सूत्र बताते हैं कि बाबा मोदी से नाराज हैं। मोदी की 16 मई को हुई जीत के बाद बाबा ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में विशाल स्वागत समारोह आयोजित किया था।

भाजपा के कई वरिष्ठ नेता वहां गये, पर मोदी नहीं गए। 19 मई को राजघाट होते हुए बाबा रोड शो करते हरिद्वार पहुंचे। उसके बाद से मोदी की ओर से बाबा से कोई निजी संपर्क स्थापित नहीं किया गया।

यह भी बताया गया है कि बाबा ने कुछ सांसदों के लिये मंत्री पद चाहा था लेकिन उनकी नहीं सुनी गई।  परिणामस्वरूप बाबा दिल्ली जाने के बजाय अज्ञातवास पर चले गये।

जीत पर बैंड-बाजा, शपथ पर सन्नाटा

baba ramdev not attended swear in ceremony

नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की जीत की खुशी में 16 मई को बाबा के सभी प्रतिष्ठानों में जश्न मनाया गया था। ढोल-नगाड़ों के साथ बैंड-बाजे भी बजाये गये। जिस दिन बाबा नौ महीने बाद दिल्ली से लौटे, उस दिन भी खूब जश्न मना।

पतंजलि से जुड़े कई कार्यकर्ताओं ने मोदी के मुखौटे भी लगाए लेकिन सोमवार को नजारा दूसरा था। हर जगह सन्नाटा पसरा था।

योग ग्राम और पतंजलि योगपीठ में तो ऐसा लग रहा था मानो रविवार का अवकाश हो। पतंजलि परिवार का कोई भी पदाधिकारी बाबा के बारे में मुंह खोलने से इंकार करता रहा।

बालकृष्ण ने बताई सच्चाई

baba ramdev not attended swear in ceremony

यह सच है कि बाबा शपथ ग्रहण समारोह में नहीं गए। पतंजलि योगपीठ तथा स्वाभिमान ट्रस्ट का 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल लेकर सांसद निशंक के साथ मैं दिल्ली पहुंच गया हूं। शपथ समारोह में बाबा का प्रतिनिधित्व मैं करूंगा। बाबा आज मौन पर हैं और हरिद्वार में ही हैं। वे किस परिसर में हैं, इसकी जानकारी मुझे नहीं।
-आचार्य बालकृष्ण, महामंत्री पतंजलि योगपीठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed