फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   baba ramdev in kedarnath.

केदारनाथ से रामदेव ने कहा, हैप्पी दिवाली

Wed, 22 Oct 2014 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केदारनाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, केदारनाथ Updated Wed, 22 Oct 2014 10:06 PM IST
विज्ञापन
baba ramdev in kedarnath.

योग गुरु रामदेव और उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण ने बुधवार को केदारधाम पहुंचकर दीपावली की पूजा अर्चना की। करीब दो घंटे केदारनाथ में बिताने के बाद वह हरिद्वार चले गए।

विज्ञापन


बुधवार को बाबा रामदेव और बालकृष्ण लाव लश्कर के साथ दोपहर करीब 12 बजे हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे। बाबा के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की टीम भी थी।

मंदिर में आने से पहले उन्होंने कुछ देर तीर्थ पुरोहितों से वार्ता की। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने उनसे पूजा अर्चना के लिए दो क्विंटल चंदन की लकड़ी और दो किलोग्राम केसर देने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


बाबा ने पूजन सामग्री और केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य में सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमत्री हरीश रावत ने केदारनाथ जाकर स्थिति देखने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बाबा ने मंदिर परिसर में स्थित हवन कुंड में यज्ञ भी किया। इस मौके पर उन्होंने मंदिर के मुख्य द्वार के सम्मुख घी के दीये जलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी।

उमा ने किए बदरी-केदार के दर्शन

baba ramdev in kedarnath.

जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनरोद्धार मंत्री उमा भारती केदारनाथ बाबा के दर्शन किए। दर्शन के बाद सुबह करीब सवा आठ बजे केंद्रीय मंत्री बदरीनाथ के लिए रवाना हुईं।

उमा भारती मंगलवार को अधिकारियों के साथ केदारनाथ पहुंची थी। यहां उन्होंने पुनर्निर्माण कार्य करा रहे निम के प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोठियाल, तीर्थ पुरोहितों और अन्य अधिकारियों से वार्ता की। केंद्रीय मंत्रियों के साथ आए अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण कर केदारनाथ पुनर्स्थापना और विकास का खाका प्रारंभिक प्लान बनाया।

बुधवार सुबह उमा भारती ने केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह हेलीकाप्टर से गुप्तकाशी पहुंचीं। यहां कुछ देर रुकने के बाद फिर हेलीकाप्टर से बदरीनाथ चली गई। गुप्तकाशी हेलीपैड पर भाजपा जिला महामंत्री विक्रम कंडारी समेत अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed