फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Baba Kedarnath seated in Omkareshwar temple worshiped here for six months of winter Uttarakhand news in hindi

Kedarnath Dham: शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हुए बाबा केदार, अब छह माह यहीं पूजे जाएंगे

Sat, 29 Oct 2022 03:35 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/बड़कोट।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/बड़कोट। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 29 Oct 2022 03:35 PM IST
सार

मराठा रेजीमेंट की बैंड धुनों के साथ शुक्रवार को बाबा केदार की उत्सव डोली रामपुर से प्रस्थान कर अपने दूसरे पड़ाव विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंची थी। जबकि आज शनिवार को डोली अपने शीतकालीन पूजा गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान हो गई। अब शीतकाल के छह माह यहीं पर बाबा केदार की पूजा होगी।

विज्ञापन
Baba Kedarnath seated in Omkareshwar temple worshiped here for six months of winter Uttarakhand news in hindi
बाबा केदार की डोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में बाबा केदार की डोली शनिवार को विराजमान हुई। अब छह माह बाबा केदार की पूजा- अर्चना यही पर होगी। भैैयादूज पर शीतकाल के लिए भगवान केदारनाथ धाम के कपाट सुबह 8:30 बजे बंद किए थे।

विज्ञापन


आज 29 अक्तूबर शनिवार को डोली अपने शीतकालीन पूजा गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान हुई। बाबा केदार की पंचमुखी भोग मूर्ति का श्रृंगार कर चल विग्रह उत्सव डोली में विराजमान किया गया। अब शीतकाल के छह माह यहीं पर बाब  केदार की पूजा होगी।

विज्ञापन

शुक्रवार को बाबा केदार की उत्सव डोली रामपुर से प्रस्थान कर अपने दूसरे पड़ाव विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंची। केदारघाटी स्थित विभिन्न यात्रा पड़ावों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प मालाओं और भोले के जयकारों के साथ डोली का भव्य स्वागत किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


केदारनाथ से लौटी बाबा केदारनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली ने रामपुर में रात्रि विश्राम करने के बाद शुक्रवार सुबह मराठा रेजीमेंट की बैंड धुनों के साथ डोली ने अपने दूसरे पड़ाव गुप्तकाशी की ओर प्रस्थान किया। शाम को डोली ने गुप्तकाशी में प्रवेश कर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: यूपी के सीएम योगी की राह पर पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड में बदले जाएंगे गुलामी के प्रतीक

विश्वनाथ मंदिर की परिक्रमा के बाद मंदिर के पुजारी शशिधर लिंग ने डोली की आरती उतारी। वहीं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवकों ने खुमेरा व नारायणकोटी के मध्य स्थ्ति बगडवालधार में डोली का स्वागत किया। इस दौरान भारी संख्या में एकत्रित हुए स्थानीय लोगों ने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद भी लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed