फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Baba barfani yatra will held in march at uttarakhand

चीन सीमा क्षेत्र में अब मार्च में होगी बाबा बर्फानी की शीतकालीन यात्रा, भारी बर्फबारी बनी बाधा

Thu, 07 Feb 2019 08:49 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जोशीमठ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 07 Feb 2019 08:49 AM IST
विज्ञापन
Baba barfani yatra will held in march at uttarakhand

पहली बार आयोजित हो रही टिम्मरसैंण बाबा बर्फानी की शीतकालीन यात्रा में भारी बर्फबारी रोड़ा बन गई। यात्रा संचालन के लिए बुधवार को टिम्मरसैंण का निरीक्षण करने जा रही प्रशासन की टीम को रास्ते में भारी बर्फ जमी होने से जोशीमठ लौटना पड़ा। नीती घाटी में जोशीमठ-नीती हाईवे पर लगभग चार फीट बर्फ तक जमी हुई है।

विज्ञापन


इन हालातों में प्रशासन ने फिलहाल यात्रा को टाल दिया है। अब मार्च माह के दूसरे हफ्ते में यात्रा प्रस्तावित की गई है। जिले की नीती घाटी में टिम्मरसैंण बाबा बर्फानी की शीतकालीन यात्रा दस फरवरी से चार मार्च तक प्रस्तावित थी।
विज्ञापन


यात्रा की तैयारियों के क्रम में बुधवार को उपजिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रशासन की टीम और स्थानीय लोग टिम्मरसैंण यात्रा मार्ग का निरीक्षण को रवाना हुए, लेकिन कोषा गांव से नीती गांव तक मार्ग पर लगभग चार फीट तक बर्फ जमी होने से टीम कोषा गांव से आगे नहीं बढ़ पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण रास्ता अवरुद्ध पड़ा हुआ है। कोषा गांव से आगे आवाजाही खतरे से खाली नहीं है, जिससे टीम को वापस लौटना पड़ा। अब मौसम सामान्य होने पर दोबारा टीम क्षेत्र का निरीक्षण करने जाएगी। टीम में जिला पर्यटन अधिकारी विजेंद्र पांडे, नीती गांव के प्रधान आशीष राणा, प्रधान धमेंद्र सिंह, भगत सिंह, बचन सिंह आदि मौजूद थे।  

नीती घाटी में भारी बर्फबारी के कारण टिम्मरसैंण बाबा बर्फानी की यात्रा अब मार्च माह के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में दोबारा प्रशासन की टीम नीती क्षेत्र के निरीक्षण को जाएगी। इसके बाद यात्रा की तिथि निर्धारित की जाएगी।  
-स्वाति एस भदौरिया, जिलाधिकारी, चमोली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed