श्री गंगा उद्धार सेवा समिति की ओर से प्राचीन गौतम कुंड मंदिर चंद्रबनी में रविवार को बाबा बालकनाथ जी झंडारोहण किया गया। महंत हेमराज महाराज के सानिध्य में मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। बाबा की आरती में अधिक संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। महंत महाराज ने बाबा बालकनाथ की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। बाबा बालकनाथ जी का झंडा लाने का सौभाग्य अजय शिकरी को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया। श्रद्धालुओं ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पार्षद सुखबीर बुटोला, राजेश परमार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विपिन कुमार, संजीव कुमार, पूजा सुब्बा, रविंद्र कुमार, माधुरी थापा, नीतू गुरूंग, विनय लाल व कई अन्य मौजूद रहे।