फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Baba Amrik,kingpin of gang of fraudsters, was caught by the police

Dehradun: जालसाजों के गिरोह का सरगना बाबा अमरीक चढ़ा पुलिस के हत्थे, जमीन के नाम पर ठगे थे करोड़ों रुपये

Sun, 22 Sep 2024 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 22 Sep 2024 06:29 PM IST
सार

पिछले दिनों राजपुर थाने में गोविंद सिंह पुंडीर ने संजय गुप्ता और संजीव कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों ने गोविंद सिंह से 15 करोड़ रुपये ठग लिए थे।

विज्ञापन
Dehradun News Baba Amrik,kingpin of gang of fraudsters, was caught by the police
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कई राज्यों में जमीन बेचने के नाम पर करोड़ों रुपये ठगने वाले अमरीक गैंग का सरगना बाबा अमरीक पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। करीब छह माह से पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए दर्जनों शहरों में दबिशें दी। आरोपी के खिलाफ कई राज्यों में 18 मुकदमे दर्ज हैं। यहां भी उसने दो कारोबारियों से करोड़ों रुपये ठगे थे। इस गैंग के पांच सदस्यों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि, यमुनानगर हरियाणा निवासी दो आरोपियों के खिलाफ कुर्की वारंट भी जारी किया है।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पिछले दिनों राजपुर थाने में गोविंद सिंह पुंडीर ने संजय गुप्ता और संजीव कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों ने गोविंद सिंह से 15 करोड़ रुपये ठग लिए थे। इसमें मुख्य सरगना अमरीक सिंह का नाम सामने आया। मामले में 14 जुलाई को अदनान, अमजद अली, शरद गर्ग साहिल को गिरफ्तार किया गया। जबकि, रणवीर सिंह नाम के आरोपी को बी वारंट पर देहरादून लाया गया। पुलिस लगातार बाबा अमरीक की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। मुखबिरों की सूचना पर बाबा अमरीक को हिमाचल के पोंटा साहिब से एसओ राजपुर पीडी भट्टी की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बाबा अमरीक उर्फ मलकीत निवासी नाडा साहिब, थाना चंडी मंदिर, पंचकुला हरियाणा का रहने वाला है।
विज्ञापन


Dehradun: हत्या कर जला दिया था शव, 18 साल बाद दो आरोपी दोषी करार, सजा पर कल होगी सुनवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में अमरीक ने बताया कि वह सदस्यों के साथ मिलकर लोगों को जमीन दिलाने के एवज में उनके साथ धोखाधड़ी करता है। लोगों को सस्ते दामों में जमीन बेचने का लालच देकर बुलाया जाता है। जमीन के एवज में मोटी धनराशि लेने के बाद तरह-तरह के बहाने बनाकर जमीन की रजिस्ट्री करने के लिए बार-बार समय लिया जाता है। मौका देखकर सभी आरोपी वहां से भाग जाते हैं और नए ग्राहक की तलाश करने लगते हैं।

ऐसे दिया ठगी को अंजाम
गोविंद सिंह पुंडीर के अनुसार अगस्त 2023 में उसके भाई उपेंद्र की अमजद अली निवासी छुटमलपुर सहारनपुर हाल निवासी जोहड़ी राजपुर और अदनान के साथ मुलाकात हुई थी। अमजद ने पीड़ित के भाई को बताया कि महाराष्ट्र के एक बड़े बाबा अमरीक सिंह स्कूल और आश्रम बनाने के लिए जमीन देख रहे हैं। लेकिन बाबा जमीन की पहले मिट्टी चेक करते हैं। इसके लिए पीड़ित ने तीन जमीनों की मिट्टी उन्हें दे दी। इसके बाद आरोपी अमजद और अदनान ने पीड़ित के भाई को मिट्टी पास न होने की बात कही। सितंबर 2023 में अमजद, राम अग्रवाल, सचिन गर्ग उर्फ छोटा काणा, मुकेश गर्ग उर्फ बड़ा काणा, सुमित बंसल, अर्जुन शेखावत, रणवीर, अदनान ने पीड़ित से दोबारा मिलकर कुछ किसानों की ओर से करनाल हरियाणा में अपनी जमीन बेचने की बात की। इस पर उन्होंने साझेदार बनाकर मुनाफे का लालच दिया। इस पर पीड़ित ने विश्वास में आकर आरोपियों को 15 करोड़ रुपये दे दिए। लेकिन रजिस्ट्री नहीं की। जब दोबारा रजिस्ट्री कराने गए तो बताया गया कि बाबा को रुपयों के साथ इनकम टैक्स ने पकड़ लिया है। बदले में छह करोड़ रुपये मांग रहे हैं। तीन करोड़ रुपये स्वयं देने और तीन करोड़ की व्यवस्था पीड़ित से करने के लिए कहा। रुपये का इंतजाम न होने पर पूर्व में दिया गया पूरा पैसा जब्त होने का डर दिखाया। इसके बाद पीड़ित ने विश्वास में आकर तीन करोड़ रुपये दे दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed