फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   B.Ed seats This year more than half of B.Ed seats may remain vacant in colleges Uttarakhand news in hindi

Dehradun News: कालेजों में इस साल बीएड की आधी से अधिक सीटें रह सकती हैं खाली, पढ़ें पूरी खबर

Wed, 14 Jun 2023 04:54 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 14 Jun 2023 04:54 PM IST
सार

सीयूईटी के लिए राज्य में न सिर्फ दूरदराज के क्षेत्रों में परीक्षा केंद्र बनाए गए बल्कि इसके लिए फार्म भरने में स्ववित्तपोषित कालेजों का नाम नहीं दिखाई दे रहा है। गढ़वाल विश्वविद्यालय के अलावा छात्र-छात्राओं के सामने अन्य कालेजों का कोई विकल्प न दिखने से कई छात्र आवेदन नहीं कर पाए हैं।

विज्ञापन
B.Ed seats This year more than half of B.Ed seats may remain vacant in colleges Uttarakhand news in hindi
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एचएनबी केंद्रीय विश्वविद्यालय और उनसे संबद्ध 30 कालेजों में इस साल बीएड की आधी से अधिक सीटें खाली रह सकती हैं। एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट उत्तराखंड के अध्यक्ष डा.सुनील अग्रवाल के मुताबिक पहाड़ के छात्र-छात्राओं के सीयूईटी परीक्षा के लिए केंद्र दूरदराज के क्षेत्रों में बनाए जाने से यह स्थिति बनी है।

विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष के मुताबिक सीयूईटी के लिए राज्य में न सिर्फ दूरदराज के क्षेत्रों में परीक्षा केंद्र बनाए गए बल्कि इसके लिए फार्म भरने में स्ववित्तपोषित कालेजों का नाम नहीं दिखाई दे रहा है। गढ़वाल विश्वविद्यालय के अलावा छात्र-छात्राओं के सामने अन्य कालेजों का कोई विकल्प न दिखने से कई छात्र आवेदन नहीं कर पाए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा स्ववित्त पोषित कॉलेज अपने संसाधनों से चल रहे हैं, सरकार की तरफ से इन कालेजों को कोई अनुदान नहीं मिलता। ऐसी स्थिति में सीटें खाली रखने से कॉलेजों का संचालन मुश्किल होता है। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा विश्वविद्यालय कैंपस में यूजी और पीजी के जो कोर्स चल रहे हैं। सीयूईटी का फार्म भरते हुए छात्र-छात्राओं को केवल उन्हीं विषयों के कोर्स का विकल्प मिला। जबकि स्ववित्त पोषित कॉलेजों में अन्य कोर्स में चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...केदारनाथ: पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालकों ने यात्री से की मारपीट, पीड़िता पहुंची थाने, चार के खिलाफ केस दर्ज

यूजीसी से जारी नहीं हुआ कोई पत्र

देहरादून। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा पिछले सत्र में यूजीसी ने नॉर्थ ईस्ट स्टेट्स एवं हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय को प्रवेश के लिए सीयूईटी की बाध्यता से मुक्त रखा था। वर्तमान सत्र में भी केंद्र सरकार ने 15 मार्च को यूजीसी को पत्र भेजा था कि पिछले सत्र की तरह वर्तमान सत्र में भी नॉर्थ ईस्ट स्टेट्स एवं हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय को दाखिले के लिए सीयूईटी की बाध्यता से मुक्त रखा जाए, लेकिन इस संबंध में अब तक यूजीसी से कोई पत्र जारी नहीं हुआ। वहीं एचएनबी केंद्रीय विश्वविद्यालय अपने स्तर से इस संबंध में कोई निर्णय नहीं ले पाया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed