{"_id":"5b3b894c4f1c1b8f288b45fe","slug":"ayushman-yojana-fruitful-for-uttarakhand-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान भारत योजना से लाखों कर्मियों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान भारत योजना से लाखों कर्मियों को मिलेगा लाभ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 03 Jul 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
Ayushman India Scheme
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के लाखों कर्मचारियों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा। सचिव स्वास्थ्य नीतेश कुमार झा ने कहा कि इस योजना से राजकीय कर्मियों के अलावा सार्वजनिक उपक्रमों व सरकारी संस्थाओं व समितियों में कार्यरत कर्मचारियों को भी जोड़ा जाएगा। यह आश्वासन उन्होंने उनसे मिलने पहुंचे उत्तराखंड कार्मिक, शिक्षक, आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल को दिया।
विज्ञापन
मोर्चा के प्रदेश मुख्य संयोजक ठाकुर प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल में रवि पचौरी, सूर्य प्रकाश राणा कोटी, रमेश नेगी, रवि नंदन कुमार, बनवारी सिंह रावत, संतोष रावत, गजेंद्र कपिल, इनसार उल हक, चौधरी ओमवीर सिंह, शक्ति प्रसाद भट्ट, रामचंद्र रतूड़ी, दीपक चौहान, राकेश ममगाईं, संदीप शर्मा, गुड्डी मटुड़ा, गोविंद सिंह नेगी, सुदेश शर्मा शामिल थे।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कर्मचारी लंबे समय से यू हेल्थ कार्ड योजना शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। इस संबंध में शासन की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया है कि यह योजना 15 अगस्त तक शुरू हो जाएगी। इस पर सचिव स्वास्थ्य ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रदेश की स्वास्थ्य योजना को प्रधानमंत्री की आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा गया है। इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से चर्चा भी हो चुकी है।
विज्ञापन
योजना से राजकीय, सार्वजनिक निगमों व जल संस्थान, विकास प्राधिकरण, पंचायती राज समेत प्रदेश के पांच लाख कार्मिकों को जोड़ा जाएगा। विकास प्राधिकरण में उत्तरप्रदेश की तरह पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग पर सचिव आवास ने इस संबंध में सचिव आवास और एमडीडीए के उपाध्यक्ष से चर्चा के बाद प्रस्ताव का परीक्षण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षण के उपरांत इस पर निर्णय लिया जाएगा।