फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ayushman Yojana: Campaign to make Ayushman card will run till 30 September in Uttarakhand

Ayushman Yojana: उत्तराखंड में 30 सितंबर तक चलेगा आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान

Fri, 22 Jul 2022 04:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 22 Jul 2022 04:00 AM IST
सार

प्रदेश भर में 47 लाख 44 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। इसमें 5.22 लाख से अधिक बार लाभार्थी मुफ्त उपचार प्राप्त कर चुके हैं।

विज्ञापन
Ayushman Yojana: Campaign to make Ayushman card will run till 30 September in Uttarakhand
आयुष्मान कार्ड - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से उत्तराखंड में 30 सितंबर तक आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में नए परिवारों के साथ पुराने परिवारों के छूटे हुए सदस्यों के कार्ड भी बनाए जाएंगे। जिससे उन्हें पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सके।

विज्ञापन


राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष डीके कोटिया का कहना है कि अब तक प्रदेश भर में 47 लाख 44 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। इसमें 5.22 लाख से अधिक बार लाभार्थी मुफ्त उपचार प्राप्त कर चुके हैं। इस मुफ्त उपचार पर सरकार ने लगभग 880 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

विज्ञापन


ऐसे बनेगा आयुष्मान कार्ड

जिन परिवारों में एक सदस्य का आयुष्मान कार्ड बना हो और बाकी सदस्यों ने कार्ड नहीं बनाया है तो वे सीएससी सेंटर, अस्पताल में मौजूद आरोग्य मित्र, अन्य एजेंसी यूआईटी में अपने परिजन का पूर्व में बना आयुष्मान कार्ड प्रस्तुत कर अपना कार्ड बनवा सकते हैं। यदि लाभार्थी किसी कारणवश अपने परिजन का आयुष्मान कार्ड साथ नहीं लाया है, तो ऐसी स्थिति में आयुष्मान कार्ड की फोटो प्रतिलिपि व व्हाट्सएप में उसकी फोटो उपलब्ध करवाकर कार्ड बनवा सकता है। पूर्व में बने आयुष्मान कार्ड का नंबर प्रस्तुत करने पर भी आयुष्मान कार्ड बनवाया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष्मान कार्ड जिसने राशन कार्ड के आधार पर बनवाया था, तो ऐसी दशा में राशन कार्ड नंबर प्रस्तुत करने पर भी परिवार के शेष सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनवाया जा सकेगा। ऐसे परिवार जिनके किसी भी सदस्य का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। उनका राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत बने राशन कार्ड के आधार पर आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। कार्ड बनवाने वाले सदस्य का नाम राशन कार्ड में होना जरूरी है। आयुष्मान कार्ड बनवाते समय राशन कार्ड प्रस्तुत कर राशन कार्ड का नंबर बताना होगा। यदि किसी परिवार का राशन कार्ड नहीं है और लाभार्थी का नाम सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना डाटा बेस में उपलब्ध है तो भी उसका आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed