फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ayushman card will be made in every ward in Doon Hospital

दून अस्पताल में हर वार्ड में बनेंगे आयुष्मान कार्ड

Sat, 27 Aug 2022 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Ayushman card will be made in every ward in Doon Hospital
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब हर वार्ड में आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की समस्या को दूर करने के लिए यह निर्णय लिया है। इसके लिए अतिरिक्त 22 आयुष्मान मित्रों की भी तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन

दून अस्पताल मेें रोजाना ऐसे मरीज भर्ती होते हैं, जिनके पास आयुष्मान कार्ड नहीं होता है। ऐसे में उन्हें सरकार की ओर से निशुल्क दी जाने वाली चिकित्सा सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। अन्य अस्पतालों की तरह दून मेडिकल अस्पताल में भी आयुष्मान कार्ड मौके पर ही बनाने की व्यवस्था है। वर्तमान में अस्पताल में आठ आयुष्मान मित्र की तैनाती है। जो अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या की तुलना में बहुत कम है। आपात स्थिति में आने वाले मरीजों को इससे सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। वहीं, अन्य सामान्य हालात में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को भी आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए भटकना पड़ता है।
विज्ञापन

इसी समस्या को देखते हुए अस्पताल में हर वार्ड में आयुष्मान कार्ड बनाने का फैसला लिया गया है। इसके लिए अब 10 मरीजों पर एक आयुष्मान मित्र की व्यवस्था की जा रही है। दून अस्पताल में रोजाना औसतन 300 मरीज भर्ती रहते हैं। इसलिए अस्पताल में अब एजेंसी से 22 और आयुष्मान मित्र रखे जा रहे हैं। एक आयुष्मान मित्र को एक मरीज का आयुष्मान कार्ड बनाने से लेकर अन्य जरूरी कार्रवाई के 350 रुपये मिलते हैं। यह मानदेय आयुष्मान मित्र को मरीज के अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि मरीजों के हित में लगातार सुविधाओं को विस्तार दिया जा रहा है। इसी क्रम में हर वार्ड में आयुष्मान कार्ड बनाने का फैसला लिया गया है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अस्पताल में प्रचार सामग्री भी लगाई जा रही है।
यह है व्यवस्था
- अस्पताल में रोजाना औसतन भर्ती रहने वाले मरीज- 300
- आयुष्मान कार्ड धारक परिवार के भर्ती मरीज को मिलती है पांच लाख तक की निशुल्क चिकित्सा सुविधा
- अस्पताल में हैं अभी आठ आयुष्मान मित्र
- अस्पताल में वार्डों की संख्या है 20
- नई तैनाती के बाद अस्पताल में अब हो जाएंगे कुल 30 आयुष्मान मित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed