फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ayushman Bharat Fourth anniversary, Yoga classes will be run in health wellness centers every month

आयुष्मान भारत की चौथी वर्षगांठ: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा- हर महीने हेल्थ वेलनेस सेंटरों में चलेगी योग की क्लास

Mon, 18 Apr 2022 02:35 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 18 Apr 2022 02:35 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की चौथी वर्षगांठ पर आयोजित योग एवं आरोग्य कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इन सेंटरों में प्रत्येक माह 10 दिन योग क्लास का संचालन किया जाएगा। इसके लिए सभी सेंटरों में प्रशिक्षित योगा शिक्षकों की तैनाती की गई है। 

विज्ञापन
Ayushman Bharat Fourth anniversary, Yoga classes will be run in health wellness centers every month
धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में केंद्र सरकार की ओर से संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में प्रत्येक महीने योग की क्लास लगेगी। जिसमें 10 दिन तक लोगों को योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर तैनात योग प्रशिक्षकों को 250 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके अलावा इन केंद्रों पर शारीरिक व्यायाम, ईट राइट इंडिया कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पोषण व स्वच्छ खानपान के बारे में जागरूकता और परामर्श दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने बंजारावाला में आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की चौथी वर्षगांठ पर आयोजित योग एवं आरोग्य कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम जनमानस को उनके घर के समीप स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके, इसके लिए सरकार राज्य भर में केंद्र सरकार के सहयोग से आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का संचालन कर रही है। उन्होंने कहा कि इन सेंटरों में प्रत्येक माह 10 दिन योग क्लास का संचालन किया जाएगा। इसके लिए सभी सेंटरों में प्रशिक्षित योगा शिक्षकों की तैनाती की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य में कुल 1464 हेल्थ वेलनेस सेंटर हो रहे संचालित

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में कुल 1464 हेल्थ वेलनेस सेंटर संचालित हो रहे हैं। जिसमें 1031 उपकेंद्र, 38 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व 395 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हैं। इन सेंटरों योग, शारीरिक व्यायाम, पोषण एवं स्वच्छ खानपान के बारे में जागरूकता एवं परामर्श प्रदान जाएगा। विभागीय मंत्री ने कहा कि उप केंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में उच्चीकृत करने के बाद यहां पर प्रशिक्षित मिड लेवल हेल्थ प्रोवाइडर (एमएलएचपी) की तैनाती की गई। जिसके द्वारा गर्भाश्य, स्तन व मुंह के कैंसर की स्क्रीनिंग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह की जांच समेत अन्य रोगों से बचाव के बारे में परामर्श भी दिया जाता है। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीएस रावत, प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर डॉ. केएस रावत, स्टेट नोडल एनसीडी डॉ. फरीदुल्लजफर, महेंद्र मौर्य, सीएचओ ममता रावत आदि मौजूद थे। 
ये भी पढ़ें...हनुमान जयंती पर युवक की हरकत: जुलूस के दौरान धार्मिक स्थल पर लगाया भगवा झंडा, वीडियो वायरल होने पर बढ़ा तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed