फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ayodhya Ram Mandir Invitation for consecration of Ramlala will reach four lakh families of Dehradun

Ayodhya Ram Mandir: 22 को होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, देहरादून के चार लाख परिवारों तक पहुंचेगा निमंत्रण

Sun, 10 Dec 2023 04:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 Dec 2023 04:37 PM IST
सार

15 जनवरी तक जिले के चार लाख परिवारों को प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा। निमंत्रण पत्र में अयोध्या से आई पूजित अक्षत, भगवान श्रीराम का फोटो और आमंत्रण पत्र दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Invitation for consecration of Ramlala will reach four lakh families of Dehradun
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसके लिए देहरादून में भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भव्य आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण देने के लिए विश्व हिंदू परिषद (विहिप), बजरंग दल और आरएसएस की संयुक्त टीमें लग गई हैं।

विज्ञापन


15 जनवरी तक जिले के चार लाख परिवारों को प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा। निमंत्रण पत्र में अयोध्या से आई पूजित अक्षत, भगवान श्रीराम का फोटो और आमंत्रण पत्र दिया जा रहा है। वहीं प्राण प्रतिष्ठा के दिन दूनवासियों से घर के बाहर पांच दीपक जलाकर दिवाली जैसा उत्सव मनाने का आह्वान किया जा रहा है।
विज्ञापन


Haridwar:  राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को पर्व के रूप में मनाएं, बोले रविंद्रपुरी महाराज- 22 जनवरी को मनाए दिवाली

विज्ञापन
विज्ञापन

हर घर जलेंगे दीप, दिवाली जैसी होगी रौनक
विहिप के जिलाध्यक्ष नवीन गुप्ता ने बताया कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को उत्सव के तौर पर मनाने की तैयारी है। इस दिन सभी हिंदू समाज के लोगों से उपवास करने, भंडारा कर घर के द्वार पर पांच दीपक जलाने का आह्वान किया जा रहा है। बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए हरिद्वार में प्रांत स्तर की बैठक हो चुकी है। इसमें अयोध्या से आया अक्षत कलश सौंपा गया। इस कलश को देहरादून में संघ कार्यालय में प्रांत प्रचारक को सौंप दिया गया है। इस अक्षत को पूरे जिले आमंत्रण पत्र के साथ बांटा जाएगा।

मंदिरों में लगेंगी बड़ी स्क्रीन
विहिप जिलाध्यक्ष नवीन गुप्ता बताते हैं कि जिले के सभी प्रमुख मंदिरों व सार्वजनिक स्थानों पर 22 जनवरी को बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। इस पर अयोध्या से लाइव प्रसारण किया जाएगा। भजन और हनुमान चालीसा व सुंदर कांड का प्रसारण भी होगा।

दून व कुमाऊं से जाएगी ट्रेन
प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रांतवार लोगों को अयोध्या में रामलला के दर्शन कराने का इंतजाम भाजपा संगठन की ओर से किया गया है। बताया गया कि 26 जनवरी को उत्तराखंड के 1500 लोगों को जन्मभूमि के दर्शन कराए जाएंगे। इसके लिए राज्य के लिए दो स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम किया गया है। पहली ट्रेन देहरादून और दूसरी ट्रेन कुमाऊं के किसी जिले से जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed