फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Celebrate Ram Mandir Pran Pratistha as a festival Said Ravindrapuri Maharaj in haridwar

Haridwar: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को पर्व के रूप में मनाएं, बोले रविंद्रपुरी महाराज- 22 जनवरी को मनाए दिवाली

Sun, 10 Dec 2023 03:03 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी,हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी,हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 10 Dec 2023 03:03 PM IST
सार

रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि 22 जनवरी को सभी लोग अपने घरों में दीपों का प्रकाश कर दीपावली मनाएं। संत समाज के नेतृत्व में हिंदू समाज के अटूट संघर्ष के बाद अयोध्या में निर्मित हुआ भव्य राम मंदिर पूरी दुनिया को आध्यात्मिक रूप से आलोकित करेगा।

विज्ञापन
Celebrate Ram Mandir Pran Pratistha as a festival Said Ravindrapuri Maharaj in haridwar
महामंडलेश्वर महंत मधुसूदन दास महाराज के संयोजन में संत सम्मेलन आयोजित - फोटो : amar ujala

विस्तार

भूपतवाला स्थित नकलंक धाम में गुजरात के गांधीनगर से आए महामंडलेश्वर महंत मधुसूदन दास महाराज के संयोजन में संत सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि समाज को धर्म व अध्यात्म की प्रेरणा देकर देश को धार्मिक व सांस्कृतिक रूप से एकजुट करना ही संत समाज का उद्देश्य है।

विज्ञापन

उन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को पर्व के रूप में मनाने का आह्वान करते हुए कहा कि पांच सौ वर्षो के संघर्ष और अनेक बलिदानों के बाद हिंदू समाज के लिए यह गौरवशाली अवसर आया है। इसलिए 22 जनवरी को अपने घरों में दीपों का प्रकाश कर दीपावली मनाएं और रामभजन करें।

विज्ञापन

दुनिया को आध्यात्मिक रूप से आलोकित करेगा
महामंडलेश्वर महंत मधुसूदन दास महाराज ने कहा कि समाज को ज्ञान की प्रेरणा देकर देश को आध्यात्मिक रूप से एकजुट करने में संत समाज ने हमेशा अहम भूमिका निभाई है। संत समाज के नेतृत्व में हिंदू समाज के अटूट संघर्ष के बाद अयोध्या में निर्मित हुआ भव्य राम मंदिर पूरी दुनिया को आध्यात्मिक रूप से आलोकित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Investor Summit: हरीश रावत बोले- कोने में दुबके नजर आए हमारे व्यंजन, लेकिन पीएम मोदी के इस आइडिया को सराहा

रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष महंत नारायण दास पटवारी ने कहा कि धर्म व सेवा की प्रतिमूर्ति महामंडलेश्वर महंत मधुसूदन दास महाराज द्वारा धर्म प्रचार के साथ शिक्षा व चिकित्सा क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया जा रहा है। इस अवसर पर महंत प्रेमदास, महंत प्रमोद दास, महंत ईश्वर दास, महंत दुर्गादास, महंत श्यामचरण दास, महंत विमलदास बापू, महंत राघवेंद्र दास, महंत निर्भय सिंह, महंत गोविंददास, महंत जगदीश दास आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed