{"_id":"5e10f19a8ebc3e87d468927c","slug":"awaiting-operation-of-jagi-kendriya-vidyalaya-in-sahia-area-vikas-nagar-news-drn3316816198","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहिया क्षेत्र में जगी केंद्रीय विद्यालय के संचालन की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहिया क्षेत्र में जगी केंद्रीय विद्यालय के संचालन की आस
विज्ञापन
साहिया क्षेत्र में केन्द्रीय विद्यालय को लेकर निरीक्षण करने पंहुची टीम।
- फोटो : VIKAS NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालसी प्रखंड अंतर्गत जड़वाला में केंद्रीय विद्यालय के संचालन की आस जगी है। सब कुछ योजना अनुसार रहा तो मार्च से शुरू हो रहे नए शिक्षण सत्र में कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए शनिवार को तहसीलदार कालसी शक्ति प्रसाद उनियाल के नेतृत्व में एक टीम ने शनिवार को मंडी परिसर में खाली पड़े भवन का निरीक्षण किया। नए भवन का निर्माण कार्य पूरा होने तक इसी भवन में कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।
लंबे समय से क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय के संचालन की मांग उठ रही है। पूर्व में जड़वाला के पास स्कूल संचालन के क्षेत्रीय लोग भूमि का भी दान कर चुके हैं। लेकिन अब तक स्कूूलों का संचालन नहीं हो सका है। जिस पर शनिवार को तहसीलदार कालसी के नेतृत्व में एक टीम ने स्कूल संचालन के लिए मंडी परिसर में रिक्त पड़े भवन का निरीक्षण किया। तहसीलदार ने बताया कि स्कूल भवन का निर्माण कार्य पूरा न होने तक कक्षाओं के संचालन के लिए मंडी परिसर में बना भवन पूरी तरह से उपयुक्त है। 10 जनवरी से पूर्व स्कूल संचालन संबंधी रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी के माध्यम से मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेज दी जाएगी। प्रथम चरण में स्कूल में कक्षा एक से पांचवीं तक कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। स्कूल भवन के निर्माण के लिए जमीन पूरी तरह से उपयुक्त मिली है।
इस अवसर पर राजस्व उपनिरीक्षक कमलेश शर्मा, पूर्व जिला पंचयत सदस्य जनक सिंह चौहान, पानुवा के प्रधान राजेश राठौर, दातनू बडनू के प्रधान कांति सिंह चौहान, नेवी के बीडीसी मेंबर शेर सिंह भाटी, व्यापार मंडल साहिया के अध्यक्ष विनोद कुमार भसीन, सुशील कुमार अग्रवाल, राजेश जैन, बलजीत संवाई, रूपराम राठौर, भीम दत्त वर्मा, भूपाल रावत, प्रवीन चौहान, भूपाल सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।