{"_id":"671d52a5669be3dcf80dad19","slug":"avnish-became-the-best-athlete-by-winning-three-gold-medals-dehradun-news-c-5-1-drn1031-534336-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: तीन स्वर्ण पदक जीत सर्वश्रेष्ठ एथलीट बने अवनीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: तीन स्वर्ण पदक जीत सर्वश्रेष्ठ एथलीट बने अवनीश
विज्ञापन
ओलंपस हाईस्कूल में 25वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ऑब्स्टेकल रेस, साइकिल रेस, शटल रिले सहित अन्य खेल प्रतियोगिताएं हुईं। अवनीश साहू ने तीन स्वर्ण पदक और सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब जीता।
शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ परेड के साथ किया गया। इसमें रियर एडमिरल प्यूश पॉसी और अनुराधा पॉसी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यागुर हाउस ने साम हाउस को पराजित कर रस्साकशी में जीत हासिल की। रिग हाउस ने सजावट में ट्रॉफी जीती। साम हाउस ने बेहतर मार्च पास्ट कर ट्रॉफी जीती। छात्रों ने डांस ड्रिल से दर्शकों का मन मोह लिया और मार्शल आर्ट व योग प्रदर्शनों ने कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन किया। साम हाउस ओवरऑल चैंपियन बना। इस मौके पर स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ. कुनाल शमशेर मल्ला, प्रधानाचार्या डॉ. अनुराधा पुंडीर मल्ला आदि मौजूद रहे।