{"_id":"593c3fcb4f1c1b476d8b4a4b","slug":"avimukteshwaranand-referee-to-aiims","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशन पर बैठे अविमुक्तेश्वरानंद का स्वास्थ्य बिगड़ा, एम्स रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशन पर बैठे अविमुक्तेश्वरानंद का स्वास्थ्य बिगड़ा, एम्स रेफर
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का स्वास्थ्य बिगड़ता देख शनिवार को उन्हें एम्स अस्पताल ऋषिकेश भेज दिया गया।
विज्ञापन
पूर्णागिरि मंदिर में पूजा को लेकर आमरण अनशन कर रहे अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के स्वास्थ्य में गिरावट आ गई थी। इसे देखते हुए शुक्रवार को प्रशासन ने देर शाम उन्हें सीएचसी जोशीमठ में भर्ती करा दिया था।
विज्ञापन
सीएचसी जोशीमठ में उनका उपचार किया जा रहा था। यहां उनके स्वास्थ्य में आ रही गिरावट को देखते हुए प्रशासन ने रात को ही करीब नौ बजे उन्हें बेस अस्पताल श्रीनगर भेज दिया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
मारपीट का मुकदमा कराया दर्ज
पूर्णागिरि मंदिर में शुक्रवार को संत अविमुक्तेश्वरानंद और पीठ पुरोहित ऋषि प्रसाद सती के बीच हुए विवाद के मामले मेें ऋषि प्रसाद सती ने थाना जोशीमठ में मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया। साथ ही मंदिर में पूजा के दौरान सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग भी उठाई। जोशीमठ थाने के थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।