फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Auto prepaid Meter Illegally over charges in dehradun

ऑटो में प्रीपेड मीटर लगवाने को मची मारामारी, 3000 में मिल रहे 800 रुपये के मीटर

Thu, 05 Dec 2019 10:02 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 05 Dec 2019 10:02 AM IST
सार

  • प्रीपेड मीटर की कमी बनी समस्या, एजेेंसियों पर लग रहीं कतारें
  • ऑटो संचालकों ने एजेंसियों पर लगाया कालाबाजारी करने का आरोप 

विज्ञापन
Auto prepaid Meter Illegally over charges in dehradun

विस्तार

ऑटो में प्रीपेड मीटर अनिवार्य होने के आदेश के बाद पुलिस के अभियान से ऑटो संचालकों में हड़कंप है। प्रीपेड मीटर लगवाने को लेकर एजेंसियाें पर ऑटो की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन एजेंसियों पर प्रीपेड मीटर नहीं मिल रहे हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा कई एजेंसियों से घटिया मीटर लगाने के अलावा कालाबाजारी की बात सामने आ रही है। ऑटो संचालकोें का आरोप है कि कई एजेंसियों से घटिया किस्म के मीटर मंहगे दामों पर बेचे जा रहे हैं। 
विज्ञापन


ऑटो यूनियन के पूर्व अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने बताया कि यह बात संज्ञान में आयी है कि कई एजेंसी वाले घटिया किस्म के मीटर बेच रहे हैं। इसके अलावा 800 रुपये का मीटर 3000 रुपये में बेचा जा रहा है। इन एजेंसियों द्वारा प्रीपेड मीटर का बिल व वारंटी कुछ भी नहीं दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, परिवहन विभाग की ओर से सभी ऑटो में प्रीपेड मीटर लगाने की अनिवार्यता लागू कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार राजधानी की सड़कों पर फर्राटा भर रहे 2350 ऑटो में से सिर्फ एक चौथाई में ही मीटर लगाए जा सके हैं।

वहीं बगैर प्रीपेड मीटर के ही ऑटो दौड़ रहे संचालकों की मांग है कि पहले परिवहन विभाग 2013 में लागू किराए की दरों में बढ़ोतरी करे, इसके बाद ही प्रीपेड मीटर लगवाए जाएं।  इस संबंध में आरटीओ की ओर से प्रस्ताव संभागीय परिवहन प्राधिकरण को भेजा गया है।

बहरहाल इस बीच एसएसपी अरुण मोहन जोशी के निर्देश पर पुलिस ने प्रीपेड मीटर को लेकर विशेष जांच अभियान शुरू कर दिया है। अब तक 200 से अधिक ऑटो का चालान भी किया जा चुका है। पुलिस की कार्रवाई को लेकर ऑटो संचालकों में हड़कंप की स्थिति है।

ऐसे में ऑटो संचालक प्रीपेड मीटर लगवाने के लिए संबंधित एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं, लेकिन मीटरों की कमी और गुणवत्ता खराब होने की शिकायतें मुसीबत बन गई हैं। राजपुर कैनाल रोड स्थित एक एजेंसी पर मंगलवार को ऑटो संचालकों की लंबी कतार देखने को मिली।

ऑटो यूनियन के पूर्व अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने बताया कि परिवहन व पुलिस विभाग ने प्रीपेड मीटर को लेकर जांच अभियान तो शुरू कर दिया है, लेकिन मीटरों की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। पूरे शहर में प्रीपेड मीटर की कमी है और कई एजेंसी संचालक मनमाना शुल्क वसूल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed