फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   auto booking will be on Mobile app like ola cab

OLA की तरह अब मोबाइल से होगी ऑटो की बुकिंग, लगेगा नाममात्र किराया

Thu, 11 May 2017 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून   
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून    Updated Thu, 11 May 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
auto booking will be on Mobile app like ola cab

अब आप घर बैठे मोबाइल एप से ऑटो बुक करा सकेंगे। दून ऑटो यूनियन एक निजी कंपनी से एप तैयार करा रही है। जिसे जल्द शुरू किया जाएगा। एप के शुरू होने से ऑटो संचालकों के यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने पर लगाम लगेगी। इसके अलावा सभी ऑटो में जीपीएस भी लगाया जाएगा।

विज्ञापन


शहर में करीब 2400 ऑटो संचालित होते हैं। ऑटो की सुविधा मुख्य मार्गों पर तो है, लेकिन गलियों में ऑटो नहीं मिल पाते। जिस कारण रात में लोगों को ओला, उबेर की सुविधाओं का लाभ लेना पड़ता है। इसके अलावा ऑटो संचालक रात को मनमाना किराया किराया वसूलते है।
विज्ञापन


इसी मनमानी की शिकायतों पर संज्ञान लेकर दून ऑटो यूनियन एक निजी कंपनी से मोबाइल एप तैयार करा रही है। एप की मदद से आप घर बैठे ऑटो बुक कर सकेंगे। इस बुकिंग में परिवहन विभाग की ओर से तय किराया ही यात्रियों को देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो यूनियन के पूर्व अध्यक्ष पंकज अरोरा का कहना है कि निजी कंपनी की मदद से मोबाइल एप तैयार कराया जा रहा है। जल्द से इसे चालू कराया जाएगा। वहीं ऑटो की लोकेशन जानने के लिए सभी ऑटो में जीपीएस भी लगाने की योजना है।


यूनियन की इस पहल को एआरटीओ अरविंद पांडेय ने सराहा है। उनका कहना है कि रात में ऑटो संचालकों के मनमाना किराया वसूलने की काफी शिकायतें आती है। एप के शुरू होने से इस पर स्वत: लगाम लग जाएगी। जीपीएस लगाने को विभाग ने पहले भी निर्देशित किया था। अब यूनियन इस पर अमल कर रही है, तो यह अच्छी बात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed