फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Authority will be formed for organizing big fairs Uttarakhand Kanwar Nanda Devi

Uttarakhand fairs: प्रदेश में बड़े मेलों के आयोजन को बनेगा प्राधिकरण, महासू जागड़ा सहित ये मेले होंगे शामिल

Sun, 04 Sep 2022 09:06 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 04 Sep 2022 09:06 AM IST
सार

कुंभ के अलावा भी प्रदेश में कई बड़े मेले लगते हैं जिनमें लाखों श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि प्राधिकरण के बनने से मेलों में बेहतर ढंग से आयोजन और व्यवस्था हो सकेगी। संस्कृति विभाग ने इसके लिए सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है। 

विज्ञापन
Authority will be formed for organizing big fairs Uttarakhand Kanwar Nanda Devi
सतपाल महाराज - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार कुंभ की तर्ज पर उत्तराखंड में बड़े मेलों के आयोजन के लिए मेला प्राधिकरण बनाया जाएगा। प्राधिकरण के अधीन कांवड़, देवीधूरा, नंदा देवी, महासू जागड़ा मेला समेत अन्य बड़े मेलों को शामिल किया जाएगा।  इसके लिए संस्कृति विभाग ने सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है। 

विज्ञापन


प्रदेश में अभी तक सिर्फ कुंभ मेले के लिए प्राधिकरण बना हुआ है जिसके माध्यम से तैयारियां की जातीं हैं। कुंभ के अलावा भी प्रदेश में कई बड़े मेले लगते हैं जिनमें लाखों श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि प्राधिकरण के बनने से मेलों में बेहतर ढंग से आयोजन और व्यवस्था हो सकेगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Jitendra tyagi: तन्हाई बैरक में कटी त्यागी की रात, सुबह पांच बजे उठकर की पूजा, अखबार पढ़कर किया नाश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष प्रदेश के बड़े मेलों के लिए प्राधिकरण बनाने की बात रखी थी। इसके चलते ही विभाग की ओर से प्रस्ताव भेजा गया है।  उन्होंने कहा कि मेले और त्योहार उत्तराखंड की प्राचीन संस्कृति की धरोहर है। इनके संरक्षण के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed