{"_id":"250368067dfd6496a6f02f6b96267f3a","slug":"auli-skiing-national-tournament-cancel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसा नहीं है, औली में स्कीईंग प्रतियोगिता रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसा नहीं है, औली में स्कीईंग प्रतियोगिता रद्द
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
Updated Mon, 02 Feb 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के औली में 23 से 27 फरवरी तक होने वाली राष्ट्रीय स्कीईंग स्पर्धाएं फिलहाल स्थगित हो गई हैं। डब्ल्यूजीएफआई (विंटर गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) ने स्पर्धाओं के आयोजन के लिए पर्याप्त धन न मिलना और समय की कमी होना कारण बताया है।
विज्ञापन
80 लाख का प्रस्ताव रखा था
उत्तराखंड विंटर गेम्म एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस पांगती का कहना है कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) ने औली में राष्ट्रीय स्कीईंग प्रतियोगिता कराने के लिए शासन के पास 80 लाख का प्रस्ताव रखा था, जिसमें से मात्र 40 लाख रुपये ही स्वीकृत हुए।
विज्ञापन
निम ने अब प्रतियोगिता संचालित करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि देहरादून में हुई पर्यटन समिति की बैठक में औली में राष्ट्रीय जूनियर और सीनियर स्कीईंग प्रतियोगिता कराने के लिए समय की कमी होना बताया गया है।
विज्ञापन
निर्णय लिया गया है कि इसी तिथि पर औली में कार्निवाल कराने का निर्णय लिया गया है, जिसमें देशभर के स्कीयर के बजाय स्थानीय स्कीईंग के खिलाड़ियों को बुलाकर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। डब्ल्यूजीएफआई के सचिव रोशन लाल ठाकुर का कहना है कि हमने सरकार को 20 से 27 फरवरी तक प्रतियोगिता करने का सुझाव दिया था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है।