फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Auli national skiing championships 2020: Uttarakhand Won Gold Medal Jammu Player injured

औली नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप: उत्तराखंड को प्रियांशु ने दिलाया पहला गोल्ड, जम्मू की खिलाड़ी घायल

Sun, 09 Feb 2020 07:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औली (चमोली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औली (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 09 Feb 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
Auli national skiing championships 2020: Uttarakhand Won Gold Medal Jammu Player injured
जम्मू की घायल खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

औली में चल रहे नेशनल स्कीइंग एंड स्नो बोर्ड चैंपियनशिप के तहत रविवार को हुई प्रतियोगिता में उत्तराखंड के प्रियांशु कवाण ने राज्य को पहला गोल्ड दिलवाया। वहीं महिला क्रास कंट्री 10 किमी रेस में तीनों पदक आईटीबीपी औली के नाम रहे।

विज्ञापन


उधर, जायंट सलालम प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के दौरान जम्मू-कश्मीर की खिलाड़ी पंद्रह वर्षीय नशिता घायल हो गई। नशिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जिला अस्पताल गोपेश्वर रेफर कर दिया गया है। नशिता के पैर में चोटें आई हैं जिसके कारण प्लास्टर लगाया गया है।
विज्ञापन


ज्वाइंट सलालम के अंडर 14 वर्ग में उत्तराखंड के प्रियांशु कवाण ने गोल्ड, हिमाचल प्रदेश के सोहिल ठाकुर ने रजत और जम्मू-कश्मीर के रुमन अल मदीना ने कांस्य पदक हासिल किया। इसी प्रतियोगिता के महिला वर्ग में हिमाचल प्रदेश की श्वेता ठाकुर ने गोल्ड, उत्तराखंड की महक कवाण ने रजत व उत्तर प्रदेश की मेघना ठाकुर ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वाइंट सलालम के अंडर 16 पुरुष वर्ग में जम्मू-कश्मीर के फैजान ने गोल्ड, हिमाचल प्रदेश के राहुल ठाकुर ने रजत व महाराष्ट्र के फयाज ने कांस्य पदक जीता, जबकि महिला वर्ग में जम्मू-कश्मीर की वर्धा ने गोल्ड, हिमाचल की पलक ठाकुर ने रजत व उत्तराखंड की भारती भुजवान ने कांस्य पदक प्राप्त किया। महिला सीनियर वर्ग के सलालम में संध्या ने गोल्ड, आंचल ठाकुर ने रजत व वर्षा ठाकुर ने कांस्य पदक जीता। ये तीनों खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश के हैं। 

इसी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में जम्मू-कश्मीर के आरिफ मोहम्मद खान ने गोल्ड, हिमाचल के रजत ठाकुर ने रजत व सेना के देवेंद्र गुरुंग ने कांस्य पदक प्राप्त किया। पुरुष वर्ग के ओपन सलालम में जम्मू-कश्मीर के आरिफ खान ने स्वर्ण, हिमाचल के रजत ठाकुर ने कांस्य पदक, जबकि महिला वर्ग में हिमाचल की संध्या ठाकुर, आंचल व वर्षा ठाकुर ने क्रमश: गोल्ड, रजत व कांस्य पदक पर कब्जा किया।

इसी प्रकार महिला क्रास कंट्री 10 किमी रेस में तीनों पदक आईटीबीपी औली के नाम रहे, जिसमें बबीता ने स्वर्ण, भावना खोलिया ने रजत व पार्वती खंपा ने कांस्य पदक हासिल किया। 1.5 किमी की नॉर्डिक स्प्रिंट में तीनों पदक सेना के खिलाड़ियों ने झटका, जिसमें जगदीश सिंह ने स्वर्ण, मन बहादुर गुरुंग ने रजत व रमीज अहमद ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। 
 

किसने कितने जीते पदक 

टीम                    स्वर्ण          रजत        कांस्य 
हिमाचल प्रदेश        03            06          03 
जम्मू-कश्मीर          04            00           01 
उत्तराखंड              01            01           01 
सेना                    01            01          01 
यूपी                    00             00         01
महाराष्ट्र                00             00         01 
आईटीबीपी             01              01       01

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed