फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Auli national skiing championships 2020 Prepared Players For Winter Games 2022

विंटर गेम्स 2022 की तैयारियों का आगाज है औली स्कीइंग चैंपियनशिप, टॉप खिलाड़ी होंगे सूचीबद्ध 

Mon, 10 Feb 2020 11:05 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औली (चमोली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औली (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Feb 2020 11:05 AM IST
सार

  • 2022 में चीन में प्रस्तावित हैं विंटर गेम्स, कराई जाएगी इंटरनेशन गेम्स की तैयारी

विज्ञापन
Auli national skiing championships 2020 Prepared Players For Winter Games 2022
औली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औली स्लोप पर चल रही स्कीइंग प्रतियोगिताएं 2022 विंटर गेम्स की तैयारी भी हैं। यहां प्रतिभाग कर रहे देश के टॉप खिलाड़ी सूचीबद्ध होंगे, जिनको इंटरनेशनल खेलों की तैयारी कराई जाएगी। 2022 में चीन में विंटर गेम्स प्रस्तावित हैं। इसके लिए राष्ट्रीय टीम का चयन होना है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड स्की एंड स्नो बोर्ड एसोसिएशन के सचिव परवीन शर्मा का कहना है 2022 के ओलंपिक की तैयारियों की औली से प्रक्रिया शुरू हो गई है। जितने भी राष्ट्रीय गेम्स होते हैं, उनमें से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी चयनित किए जाते हैं। वही आगे जाकर ओलंपिक में खेलते हैं। औली में चल रहे स्कीइंग गेम्स को एक प्रकार से ओलंपिक की तैयारियों का ट्रायल भी कह सकते हैं। 
विज्ञापन


उत्तराखंड के स्की एंड स्नो बोर्ड एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी का कहना है कि उत्तराखंड के खिलाड़ी भी स्कीइंग में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। 2022 के ओलंपिक खेलों में उत्तराखंड के कुछ खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले साल औली में हो सकती है अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 

उत्तराखंड स्की एंड स्नो बोर्ड एसोसिएशन अगले साल औली में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता इसके लिए प्रयास कर रहा है। फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल स्कीइंग (फिस) की बैठक में भी इस प्रस्ताव को रखने की बात कही है।

फिस ने इसी साल औली के स्लोप को मान्यता दी है। यह मान्यता अगले 10 सालों तक जारी रहेगी।फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल स्कीइंग से मिली मान्यता के बाद से उत्तराखंड स्की एंड स्नो बोर्ड काफी उत्साहित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed