फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Auli International skiing competition date change

औली में स्कीइंग का लुफ्त उठाने के लिए करना होगा इंतजार, अब इस महीने होगी इंटरनेशनल प्रतियोगिता

Mon, 08 Jan 2018 07:55 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जोशीमठ Updated Mon, 08 Jan 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
Auli International skiing competition date change

औली की खूबसूरत वादियों में स्कीइंग का लुफ्त उठाने के लिए अब आपको इंतजार करना पड़ेगा। औली में आगामी 15 जनवरी से प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता एक माह के लिए स्थगित हो गई है। अब प्रतियोगिता 16 से 22 फरवरी तक होगी।

विज्ञापन


औली में समय पर बर्फबारी न होने के कारण डब्ल्यूजीएफआई (विंटर गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) ने प्रतियोगिता का आयोजन फरवरी में करने का फैसला लिया है। डब्ल्यूजीएफआई के सचिव रोशन ठाकुर ने बताया कि बर्फबारी न होने के कारण औली में आयोजित फिस रेस की तिथि में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन

पहाड़ों से बर्फ हुई गायब

Auli International skiing competition date change

अब प्रतियोगिता 16 से 22 फरवरी तक आयोजित होगी। संभवत: तब औली में अच्छी खासी बर्फबारी हो जाएगी। औली में जनवरी में एक बार ही बर्फबारी हुई, वो भी आसा के अनुरूप नहीं हुई।

इसके बाद मौसम में कोई बदलाव नहीं आया, जिससे औली स्लोप अभी भी बर्फ विहीन है। हालांकि स्लोप पर कृत्रिम बर्फ बनाने का काम किया जा रहा था, लेकिन यहां भी मौसम ने दगा दे दिया। तापमान और नमी न मिलने के कारण कृत्रिम बर्फ बनाने में दिक्कतें आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed