उत्तराखंड: गढ़वाल-कुमाऊं में 507 छात्र-छात्राओं ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह रहा। रविवार को गढ़वाल और कुमाऊं से तकरीबन 507 छात्र-छात्राओं ने यह परीक्षा दी।
देहरादून समेत गढ़वाल मंडल के चार केंद्रों पर संपन्न हुई परीक्षा में 426 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। देहरादून में सर्वाधिक 233 छात्रों ने परीक्षा दी। देहरादून में एसजीआरआर पीजी कॉलेज में एक ही पाली में 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के छात्रों की परीक्षा आयोजित हुई।
केंद्र पर परीक्षा के लिए 294 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था, जबकि परीक्षा में 233 छात्र ही पहुंचे। कोटद्वार में राजकीय इंटर कालेज स्थित परीक्षा केंद्र पर 101 के सापेक्ष 64 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।
अल्मोड़ा में 81 छात्र-छात्राएं परीक्षा में हुए शामिल
विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर खासा उत्साह रहा। रुड़की में आदर्शनगर स्थित ग्रीनवे सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में 110 के सापेक्ष 73 और हरिद्वार के एचईसी कॉलेज में 112 के सापेक्ष 56 छात्र-छात्राएं परीक्षा देने पहुंचे।
अल्मोड़ा में भी राजकीय आदर्श इंटर कालेज (जीआईसी) अल्मोड़ा में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की गई। नौवीं से बारहवीं कक्षा के पंजीकृत कुल 162 विद्यार्थियों में से 81 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। अभ्यर्थियों ने परीक्षा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अल्मोड़ा केंद्र में आयोजित परीक्षा के लिए नौवीं और दसवीं के 54 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। सुबह 11 बजे से 12:30 बजे तक हुई परीक्षा में 20 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि ग्यारहवीं और बारहवीं के पंजीकृत 108 छात्र-छात्राओं में से 61 ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा में अल्मोड़ा नगर के अलावा रानीखेत, भिकियासैंण, बागेश्वर, कांडा, गैरसैंण (चमोली), गरमपानी के भी अभ्यर्थी शामिल हुए।