बीमारी से तंग बीए की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमारी से तंग आ चुकी सहारनपुर की खजूरवाला गांव निवासी बीए की छात्रा ने हरिद्वार में सोलानी पार्क के पास नहर में छलांग लगा दी। यह घटना बुधवार रात की है।
छात्रा के स्कूल बैग से सुसाइड नोट बरामद हुआ जिसमें पूरा नाम पता और बीमारी के कारण जान देने की बात कही गई है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बैग से उसकी पहचान की है। पुलिस ने नहर में छात्रा की तलाश की लेकिन सुराग नहीं लग पाया।
घटनाक्रम के मुताबिक यूपी के सहारनपुर जिले के अंतर्गत पड़ने वाले खजूरवाला गांव निवासी रीतू पुंडीर (22 ) पुत्री यशपाल सहारनपुर के एक कॉलेज में बीए फाइनल की छात्रा है।
गंभीर बीमारी से थी परेशान
कोतवाली पुलिस के मुताबिक रीतू पिछले कुछ समय से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित चल रही थी। इस बात से वह काफी परेशान चल रही थी। उसके दिमाग में यह बात बैठ गई थी कि वह अब कभी ठीक नहीं हो पाएगी।
बुधवार को वह घर से अपने कॉलेज सहारनपुर जाने के लिए निकली थी। लेकिन इसके बाद वह घर नहीं पहुंची।
नहर किनारे रखे बैग से मिला सुसाइड नोट
बुधवार रात को करीब दस बजे सोलानी पार्क के पास टहल रहे कुछ लोगों ने नहर किनारे एक स्कूली बैग देखा। उन्होंने यह बैग जल पुलिस चौकी में दे दिया। जिसके बाद जल पुलिस ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
कोतवाली पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसके अंदर से सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें छात्रा ने अपना पूरा नाम पता और मोबाइल नंबर लिखा था। पुलिस ने मोबाइल नंबर के जरिए परिजनों को सूचना दी। परिजन रात के समय रुड़की पहुंचे और स्कूली बैग से रीतू की पहचान की।
परिजन रात के समय में ही रीतू का बैग लेकर दुखी मन से रवाना हो गए। इंस्पेक्टर बीडी उनियाल ने बताया कि सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा था कि बीमारी की वजह से वह आत्महत्या कर रही है। उसकी मौत का जिम्मेदार किसी को न समझा जाए।
छात्रा की तलाश के बाद भी नहीं लगा सुराग
बुधवार रात को नहर में छलांग लगाने वाली छात्रा का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस की माने तो बृहस्पतिवार को उसकी नहर में तलाश की गई। लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं लग पाई है।