फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Attack on student returning after taking board exam

Dehradun News: बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर हमला

Mon, 02 Mar 2026 02:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Attack on student returning after taking board exam
वसंत विहार थाना क्षेत्र स्थित सीमाद्वार इलाके में बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे 14 वर्षीय छात्र पर छह युवकों ने हमला कर दिया। छात्र के सिर पर चोट आई है।
विज्ञापन




आईटीबीपी में तैनात सुभाष लाल ने थाना वसंत विहार में शिकायत देकर बताया कि उनका पुत्र रोहित कुमार जो कक्षा 10 का छात्र है, परीक्षा देने के लिए स्कूल गया हुआ था। 25 फरवरी को दोपहर लगभग दो बजे परीक्षा देकर लौटते समय आईटीबीपी के गेट नंबर-2 से कुछ आगे सीमाद्वार की ओर छह लड़कों ने दो स्कूटी और एक बाइक से उसका पीछा किया। आरोप है कि हमलावरों ने नकल, चैन और हॉकी स्टिक से उस पर हमला कर दिया। हमले में छात्र के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके चलते उसे चार टांके लगाने पड़े।



परिजनों का कहना है कि घटना के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने दो लड़कों को हिरासत में लिया। आरोप है कि अगले दिन उन्हीं में से कुछ लड़कों ने पीड़ित छात्र को दोबारा धमकाया कि यदि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई तो उसे जान से मार दिया जाएगा।
विज्ञापन




घटना के बाद छात्र दहशत में है और परीक्षा देने से भी इन्कार कर रहा है। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना वसंत विहार प्रभारी अशोक राठौड़ ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----

व्यक्ति को पीटकर हाथ तोड़ा, प्राथमिकी दर्ज

देहरादून। शहर कोतवाली क्षेत्र में संपत्ति विवाद में एक व्यक्ति को पीटकर हाथ तोड़ने का मामला सामने आया है। कांवली रोड निवासी नवीन कुमार गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 फरवरी की रात लगभग 9:45 बजे वह अपने मित्र पुनीत आनंद के साथ डालनवाला की ओर जा रहे थे। अरिहंत टावर के पास मनुदेव अग्रवाल कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपटी में उनका हाथ टूट गया। पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


------------

मारपीट में रेस्टोरेंट संचालक ने काट ली उंगली

देहरादून। बिधोली के रहने वाले यशार्थ सिंह ने पुलिस चौकी बिधोली में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि रेस्टोरेंट के मालिक अन्यम ने उनके घर फोन कर उनके पिता से उनके बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उसी रात जब वह इस संबंध में बात करने रेस्टोरेंट पहुंचे तो वहां मालिक अन्यम के साथ यशस्वी और आशीष ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान अन्यम ने उनके हाथ की उंगली दांत से काट ली। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रेमनगर थाना प्रभारी कुंदन राम ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed