नैनीताल: घूमने आए नेवी अफसर समेत चार पर्यटकों पर जानलेवा हमला, मारपीट के बाद सिर फोड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोवर नगरी घूमने पहुंचे नेवी के अधिकारी और उनके तीन साथियों पर सोमवार देर रात को हमला हो गया। पर्यटकों का रात साढ़े ग्यारह बजे लेक ब्रिज चुंगी कर्मियों के साथ टोल टैक्स को लेकर विवाद हो गया।
गाली गलौज से शुरू हुई बहस मारपीट तक जा पहुंची। आरोप है कि चुंगी कर्मियों ने कूकर, डंडे और प्लास आदि से हमला किया, जिसमें नेवी अधिकारी समेत तीन के सिर फट गए। घटना के बाद चुंगी कर्मी मौके से भाग निकले। तल्लीताल पुलिस ने घायलों का बीडी पांडे जिला अस्पताल में मेडिकल कराया।
नेहरू कॉलोनी देहरादून निवासी नेवी में अधिकारी अंकित शर्मा अपने दोस्त राजेंद्रनगर मेरठ निवासी सारांश कौशिक, अर्पित कौशिक और अभिषेक शर्मा के साथ नैनीताल घूमने आए थे।
टोल के पैसे को लेकर दोनों पक्षों में गाली गलौज
सोमवार रात वह तल्लीताल स्थित लेक ब्रिज चुंगी पहुंचे। यहां टोल के पैसे को लेकर दोनों पक्षों में गाली गलौज हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ा तो चुंगी कर्मियों ने जमकर मारपीट कर दी।
तल्लीताल थाने के एसआई मनोज सिंह नयाल, एसआई यूसी सती, कांस्टेबल सुमित समेत तमाम पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। दो युवकों को सिर पर टांके लगे हैं। पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घायलों का कहना है कि चुंगी पर सात लोग थे। जो हमलावर हो गए।