फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   attack on bus going to delhi for conference in haridwar

कौमी एकता सम्मेलन के लिए दिल्ली जा रही बस पर हमला, चालक को रॉड से पीटकर बस में की तोड़फोड़

Sun, 29 Oct 2017 10:07 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो /अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 29 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
attack on bus going to delhi for conference in haridwar
logo

दिल्ली में होनी वाले कौमी एकता सम्मेलन में कई लोगों को लेकर जा रही एक बस में शनिवार रात कुछ युवकों ने एसडीएम चौक के पास तोड़फोड़ कर दी। चालक पर रोड से हमला किया गया।

विज्ञापन


इससे मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित चालक शमीम की तहरीर पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


शनिवार रात करीब 11 बजे क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली में होने वाले कौमी एकता सम्मेलन में भाग लेने जा रहे थे। नगला इमरती क्षेत्र के लोगों को लेकर आ रहे चालक शमीम का एक बाइक सवार युवक से साइड देने को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

attack on bus going to delhi for conference in haridwar

कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने मामला निपटा दिया लेकिन, जैसे ही शमीम बस लेकर रुड़की एसडीएम चौक के पास पहुंचा तो बाइकसवार ने फोन करके अपने कुछ साथियों को बुलवा लिया।

आरोप है कि इन युवकों ने शमीम के साथ मारपीट कर दी और पत्थर मारकर बस के शीशे तोड़ दिए। साथ ही एक टायर पंक्चर वाले की दुकान पर रखी लोहे की रोड उठाकर चालक शमीम पर हमला कर दिया।

मामला बढ़ते देख सवार लोग बस से उतर गए और बीच-बचाव का प्रयास करने लगे। इसी बीच सूचना पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही बाइकसवार आरोपी भाग खड़े हुए।

पीड़ित चालक शमीम ने दो बाइकों के नंबरों के आधार पर कोतवाली में तहरीर दी। चालक ने आरोपी युवकों पर मारपीट के अलावा 38 हजार रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि स्थित नियंत्रण में है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed