NH 74 Scam: मुख्य आरोपी डीपी सिंह के खिलाफ कुर्की का नोटिस, पढ़िए पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-74 भूमि मुआवजे घोटाले के मुख्य आरोपी डीपी सिंह के खिलाफ शनिवार को एसआईटी धारा 82 की कार्रवाई करेगी। इसके तहत मुनादी कराने के साथ ही कुर्की के लिए उसके घर पर नोटिस चस्पा किया जाएगा।
एसआईटी ने नैनीताल के विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार से डीपी के खिलाफ धारा 82 की कार्रवाई के आदेश ले लिए हैं। घोटाले के मुख्य आरोपी डीपी सिंह की धरपकड़ के लिए एसआईटी की हर कोशिश नाकाम रही।
एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि शुक्रवार को एसआईटी ने नैनीताल स्थित विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार से डीपी के खिलाफ 82 की कार्रवाई करने के आदेश ले लिए हैं। शनिवार को एसआईटी डीपी के देहरादून स्थित आवास के आसपास लाउडस्पीकर से मुनादी कराने के बाद उसके आवास पर 82 का नोटिस चस्पा करेगी।
उसके बाद तय समयावधि के भीतर अगर डीपी कोर्ट में पेश नहीं होगा तो उसके खिलाफ एसआईटी कोर्ट से आदेश लेकर धारा 83 की कार्रवाई भी कर सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई याचिका की 24 नवंबर को होने वाली सुनवाई के बाद डीपी एसआईटी के सामने आत्मसमर्पण कर सकता है।
उसकी धरपकड़ के लिए भी एसआईटी लगातार दबिश दे रही है। इसके साथ ही घोटाले के आरोप में जेल भेजे गये पूर्व निलंबित एसडीएम भगत सिंह फोनिया की जमानत याचिका पर भी शनिवार को स्पेशल कोर्ट भ्रष्टाचार में सुनवाई होगी। गिरफ्तार किए गए अन्य सात लोगों को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बाजपुर और रुद्रपुर के घोटालों की जांच शुरू
बाजपुर और रुद्रपुर के घोटालों की जांच शुरू
एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले की जांच में जुटी एसआईटी ने काशीपुर और जसपुर तहसील की जांच पूरी करने के बाद अब रुद्रपुर और बाजपुर तहसील में हुए घोटाले की जांच शुरू कर दी है। घोटाले के साक्ष्य जुटाने के लिए एसआईटी ने शुक्रवार को कोषागार के डबल लॉक से दोनों तहसीलों के 143 के दस्तावेज कब्जे में ले लिए। दस्तावेज का अध्ययन करने के बाद एसआईटी अगले चरण की कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही एसआईटी ने दोनों तहसीलों के छह तहसील कर्मियों सहित 16 काश्तकारों को भी पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है।
सुप्रीम कोर्ट में डीपी की एसएलपी पर 20 को होगी सुनवाई
एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले के मुख्य आरोपी डीपी सिंह की ओर से गिरफ्तारी से बचने के लिए दाखिल की गई एसएलपी पर सुप्रीम कोर्ट में 20 नवंबर को सुनवाई होगी। 10 नवंबर को दाखिल की गई एसएलपी पर पहले सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की तिथि 24 नवंबर मुकर्रर की गई थी।