फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ATM card will not issue without link Aadhaar card

अब आधार कार्ड के बिना नहीं मिलेगा ATM, पढ़े जरूरी खबर

Sat, 29 Jul 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 29 Jul 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
ATM card will not issue without link Aadhaar card

अब अगर आपको एटीएम कार्ड चा‌ह‌िए तो आपको आधार कार्ड बैंक में जमा कराना जरूरी होगा। अगर आधार कार्ड जमा नहीं क‌िया गया तो आपको एटीएम भी नहीं द‌िया जाएगा।

विज्ञापन


एटीएम का डाटा चोरी कर खातों से रकम उड़ाने की घटना की दोबारा न हो इसके लिए शुक्रवार को पुलिस, आरबीआई और बैंक अधिकारियों ने मंथन किया।

पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने एटीएम की सुरक्षा सुदृढ़ करने की जरूरत बताई। वहीं आरबीआई ने बैंक प्रबंधकों से आधार कार्ड से लिंक कर एटीएम कार्ड जारी करने की नसीहत दी। 

विज्ञापन

सुरक्षा की जाएगी और भी दुरुस्त

ATM card will not issue without link Aadhaar card

पुलिस मुख्यालय के सभागार में शुक्रवार को हुई बैठक के दौरान एटीएम को अधिक सुरक्षित बनाने और बैंक धोखाधड़ी की घटनओं में पुलिस के समक्ष आने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी ने कहा कि अन्य राज्यों के मुकाबले उत्तराखंड छोटा राज्य है। यदि दृढ़ निश्चय से जिम्मेदारियों का पालन कर लिया जाए तो बैक संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है। वर्तमान में आवश्यकता इस बात की है कि एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ की जाए।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था राम सिंह मीणा ने भी एटीएम की सुरक्षा पर जोर दिया। पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था दीपम सेठ ने कहा कि एटीएम क्लोनिंग की वारदातों से जो कमियां सामने आई हैं उन्हें दूर करने की जरूरत है।

एसटीएफ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रिधिम अग्रवाल ने भविष्य में एटीएम क्लोनिंग एवं बैंक धोखाधड़ी संबंधी घटनाओं को रोकने के लिए प्रस्तुतिकरण दिया।

पुलिस ने दिए ये सुझाव

ATM card will not issue without link Aadhaar card

​बैठक में पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एपी अंशुमन, आरबीआई के सहायक उप प्रबंधक तारिका सिंह, शरद कुमार, रजत राज के अलावा समस्त बैंकों के नोडल अधिकारी और एसओजी प्रभारी मौजूद रहे।  

पुलिस ने दिए ये सुझाव

पुराने एटीएम को अविलंब बदला जाए। 
एटीएम में प्रशिक्षित गार्ड की तैनात की जाए।
एटीएम में उच्च क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। 
एटीएम के मुख्य द्वार पर कार्ड स्वैप प्रणाली लागू की जाए।
बैंकों द्वारा ग्राहकों को जागरूक करने को चलाया जाए अभियान।
10 दिन में हो शिकायत का निस्तारण
आरबीआई के महाप्रबंधक सुब्रत दास ने बैकों को ग्राहकों की शिकायतों का निराकरण दस दिन में करने निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed