फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   atiya send letters to ladies about teen talaq

तीन तलाक: ससुरालियों के सामाजिक बहिष्कार को आतिया ने खोला मोर्चा

Sat, 29 Apr 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर Updated Sat, 29 Apr 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
atiya send letters to ladies about teen talaq
aatiya - फोटो : file photo

तीन तलाक की पीड़ित आतिया साबरी ने अपने पति, ससुर के साथ ससुराल पक्ष के सभी लोगों के खिलाफ  सामाजिक बहिष्कार को लेकर मोर्चा खोल दिया है। आतिया साबरी ने मुस्लिम मुअज्ज्जि लोगों को पत्र भेजकर सामाजिक बहिष्कार करने की मांग की है।

विज्ञापन


तीन तलाक को लेकर सुर्खियों में आई आतिया साबरी द्वारा इन दिनों क्षेत्र के सभी मुअज्ज्जि लोगों को एक पत्र भेजा जा रहा है। पत्र में लिखा गया है कि उसकी शादी 25 मार्च 2012 को जस्सोदरपुर निवासी वाजिद पुत्र सईद हसन के साथ हुई थी। सईद हसन सामाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। शादी के ढाई साल के अंदर आतिया साबरी नें दो बेटियों को जन्म दे दिया।
विज्ञापन


आतिया का आरोप है कि दो बेटियों के जन्म देने के बाद उसके पति ने तीन तलाक का एक नोटिस भेजाकर तलाक दे दिया। जिसके खिलाफ उसने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे रखी है। जिसका जल्द ही फैसला आने वाला है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने माना है कि तीन तलाक अवैध है। वहीं तीन तलाक देने वाले लोगों का बहिष्कार होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद आतिया साबरी क्षेत्र के मुअज्ज्जि लोगों को पत्र भेजकर पति सहित पूरे परिवार के बहिष्कार की मांग समाज से कर रही है। आतिया के अनुसार पति वाजिद ने इसके बाद एक अन्य महिला से निकाह किया। वहीं एक महीने के अंदर उसे भी छोड़ दिया है। आतिया साबरी के भाई रिजवान ने बताया कि सभी लोगों से आरोपियों के बहिष्कार की मांग की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को कोर्ट से भी सजा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed