फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   atal bihari vajpayee funeral offensive facebook post on atal bihari

फेसबुक पर अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी, केस दर्ज कराने थाने पहुंचे भाजपाई

Sat, 18 Aug 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 18 Aug 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
atal bihari vajpayee funeral offensive facebook post on atal bihari
atal bihari vajpayee

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर सहारनपुर के दो युवकों की ओर से फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


इन दोनों युवकों पर पर भाजपा नेताओं ने ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी ने तहरीर रिसीव करते हुए आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई कराने को आश्वासन दिया।
विज्ञापन

 
पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के निधन के बाद सहारनपुर निवासी आरिफ मलिक और अलीम अहमद ने फेसबुक अकाउंट तरह-तरह की बातें लिखी। जिसे देखने के बाद हरिद्वार के भाजपा युवा नेता अभिषेक गौड़ ने कई युवाओं को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

'देशवासियों के साथ भाजपा से जुड़े समस्त लोगों की भावना आहत हुई'

atal bihari vajpayee funeral offensive facebook post on atal bihari
atal

भाजपा मध्य हरिद्वार मंडल के महामंत्री रवि जैसल ने तहरीर देते हुए सहारनपुर निवासी आरिफ मलिक और अलीम अहमद पर कार्रवाई की मांग की। सांसद प्रतिनिधि अभिषेक गौड़ ने कहा कि फेसबुक पर लिखी गई टिप्पणी से देशवासियों के साथ भाजपा से जुड़े समस्त लोगों की भावना आहत हुई है।

उनके निधन से पूरा देश शोकाकुल है तो ऐसे समय में इस तरह की टिप्पणी करना अनुचित है। मंडल महामंत्री सौरभ शर्मा ने मांग उठाई की कि अटल जी जैसे महान व्यक्तित्व के नाम पर टिप्पणी करने वालों पर सख्त से सख्त से कार्रवाई हो।

तहरीर देने वालों में पार्थ दुबे, गोपाल शर्मा, उपेंद्र शर्मा, विनय क्षोत्रिय, कपिल तोमर, राहुल शर्मा, रोहित शुक्ला, अंकित, विजय गवाड़ी, आदित्य बंसल, पवन दबोदिया, योगेंद्र पाल रवि, कपिल तोमर, अमित कुमार, सैंकी, राहुल शर्मा, गौरव चोपड़ा, देवेश विश्नोई, अमित राठौर आदि शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed