फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   atal bihari vajpayee funeral bone immersion in haridwar

हरिद्वार में प्रवाहित की जाएंगी अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां, ये बड़ी हस्तियां होंगी शामिल

Sat, 18 Aug 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 18 Aug 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
atal bihari vajpayee funeral bone immersion in haridwar
शून्य में विलीन अटल

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश रविवार 19 अगस्त को हरिद्वार लाया जाएगा। उनकी अस्थियों को ब्रह्मकुंड हरकी पैडी पर मां गंगा में प्रवाहित किया जाएगा।

विज्ञापन


अस्थि विसर्जन में बड़ी संख्या में वीवीआईपी और आम जनता के आने की संभावनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि अटल जी का  अस्थि कलश हरिद्वार लाने की सूचना मिली है। इसके लिए तैयारियां कराई जा रही हैं।

ये बड़े नेता लेंगे भाग

atal bihari vajpayee funeral bone immersion in haridwar
amit shah
वहीं भाजपा के प्रदेश हाईकमान की ओर से देर शाम हरिद्वार पहुंचे प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अस्थि विसर्जन की तैयारियों के बारे में चर्चा की।

उन्होंने बताया कि इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक समेत विभिन्न राज्यों के भाजपा नेता और मंत्री भाग लेंगे।

बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी, नरेश शर्मा, ओमप्रकाश जमदग्नि,  विधायक सुरेश राठौर, कमलेश सिंघल, सुशील चौहान, रोहित साहू, आशुतोष शर्मा, संदीप गोयल, अनिल अरोड़ा आदि शामिल रहे। बैठक में सभी ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed