फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   atal bihari vajpayee death asthi kalash yatra in haridwar vehicle ban on high way

हरिद्वार में आज निकाली जाएगी स्व. अटल बिहारी की अस्थि कलश यात्रा, हाईवे पर वाहन प्रतिबंधित

Sun, 19 Aug 2018 10:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 19 Aug 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
atal bihari vajpayee death asthi kalash yatra in haridwar vehicle ban on high way
Atal Bihari Vajpayee

हरिद्वार में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा के दौरान लागू किया जाने वाला यातायात प्लान जारी कर दिया गया है। डेढ़ घंटे के लिए देहरादून-हरिद्वार के बीच भारी वाहन नहीं दौड़ेंगे।

विज्ञापन


कलश यात्रा के दौरान साइकिल रिक्शा, ऑटो रिक्शा, विक्रम, चौपहिया वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे।

दोपहिया वाहन पर भीड़ के लिहाज से व्यवस्था लागू होगी। रविवार को देहरादून-ऋषिकेश की तरफ जाने वाले आमजन को दिक्कत उठानी पड़ सकती है।

पूरे क्षेत्र को जीरो जोन घोषित कर दिया गया

atal bihari vajpayee death asthi kalash yatra in haridwar vehicle ban on high way
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की अस्थि कलश यात्रा रविवार को भल्ला कालेज से शुरू होगी। कलश यात्रा जब हरकी पैड़ी की तरफ रवाना होगी तब हाईवे की रफ्तार थमना भी तय है।

भल्ला कालेज से कलश यात्रा हरकी पैड़ी पहुंचेगी। केवल कुछ ही वीवीआईपी के वाहन हरकी पैड़ी तक आएंगे। सीओ यातायात वीरेंद्र डबराल ने बताया कि इस पूरे क्षेत्र को जीरो जोन क्षेत्र घोषित कर दिया गया है।

रिक्शा, ऑटो रिक्शा, विक्रम, ई रिक्शा या चौपहिया वाहन अस्थि कलश यात्रा के दौरान नहीं चलेंगे। बताया कि स्थानीय नागरिक या यात्री अपने चौपहिया वाहन इस मार्ग पर पार्क न करें, अन्यथा कार्रवाई होना तय है। भीड़ के दबाव को देखते हुए ही दोपहिया वाहन को अनुमति दी जाएगी। 

यहां से जा सकते है दून 
अस्थि कलश यात्रा के हाईवे पर रहने के दौरान देहरादून-ऋषिकेश की तरफ जाने वाले हल्के वाहन पुराना एआरटीओ चौक से सप्तऋषि क्षेत्र की तरफ से होते हुए जा सकते हैं। जब हाईवे से कलश यात्रा दूधाधारी चौक के अंदर प्रवेश कर जाएंगी तब हाईवे पर व्यवस्था सामान्य कर दी जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed