फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Atal Ayushman Yojana start in uttarakhand registration through app

अटल आयुष्मान योजना में एप से ऐसे कराएं पंजीकरण, ये अस्पताल हैं शामिल

Wed, 26 Dec 2018 10:01 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 26 Dec 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
Atal Ayushman Yojana start in uttarakhand registration through app
ayushman yojana

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल विहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर आज अटल आयुष्मान योजना लांच हो गई। ‘अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना’ एप के माध्यम से आप अपना और परिवार का विवरण देख सकेंगे।

विज्ञापन


मंगलवार को मुख्यमंत्री इस योजना का शुभारंभ करेंगे। गूगल प्ले स्टोर में आपको ‘अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना’ एप डाउनलोड करना होगा। एप में वोटर आईडी नंबर और नाम डालकर पता लगा सकेंगे कि आपका नाम है या नहीं। नाम न होने पर अपना या परिवार के सदस्यों का नाम जोड़ सकते हैं। 
विज्ञापन


2011 के सामाजिक आर्थिक और जातीय जनगणना में आपका नाम होना चाहिए या 2012 के राशन कार्ड या वोटर आईडी या मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का कार्ड आपके पास होना चाहिए। इनमें से अगर आपके पास कोई भी प्रमाण होगा तो आप योजना के पात्र होंगे। साथ ही http://ayushmanbharat.co.in/ की साइट पर जाकर अस्पतालों की सूची भी देख सकेंगे। खास बात यह है कि कुमाऊं के ऊधमसिंह नगर जिले में परिवारों की संख्या सबसे अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

परिवारों की संख्या 

जिले    परिवारों की संख्या 
1. अल्मोड़ा           1,44,709
2. बागेश्वर            66,683
3. चंपावत             57,698
4. नैनीताल            2,14,400
5. पिथौरागढ़           1,25,952
6. ऊधमसिंह नगर     3,91,267
 

ये अस्पताल हैं शामिल 

- नैनीताल : बांबे हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, उषा बहुगुणा अल्फा हेल्थ इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड मल्टीस्पेशलिटी सर्विसेज, आई क्यू विजन प्राइवेट लिमिटेड, विवेकानंद हास्पिटल, दृष्टि सेंटर फॉर एडवासं आई केयर। 

- ऊधमसिंह नगर : चामुंडा अस्पताल एवं लेप्रोस्कोपिक सेंटर प्राइवेट लिमिटेड, एमपी मेमोरियल अस्पताल, अग्रवाल आर्थो केयर एंड ट्रामा सेंटर, अमृत अस्पताल, राम आई केयर और नर्सिंग होम, एंबर अस्पताल प्राइवेट लिमिटेड, उजाला हेल्थकेयर सर्विसेज लिमिटेड, आनंद अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, तपन अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर, श्री कृष्ण अस्पताल, आई साईट सुपर स्पेशलिटी आई केयर सेंटर, द मेडिसिटी रुद्रपुर, अली नर्सिंग होम, महालक्ष्मी आई अस्पताल, महाराजा अग्रसेन चेरिटेबिल अस्पताल, सेवा पॉली क्लीनिक और आस्था हास्पिटल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed