फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   At some places there was heavy voting and at some places voters arrived sporadically.

Dehradun News: कहीं जमकर बरसे वोट तो कुछ जगहों पर छिटपुट पहुंचे मतदाता

Fri, 24 Jan 2025 12:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
At some places there was heavy voting and at some places voters arrived sporadically.
Iजिले में कुल औसत मतदान 0000 प्रतिशत रहा, सबसे कम देहरादून निकाय में दर्ज हुआ मतदानI
विज्ञापन

Iविकासनगर, हरबर्टपुर और डोईवाला के कई बूथों में 80 फीसदी को भी पार कर गया मत प्रतिशत
I

Iनगर निगम देहरादून में कुछ बूथों पर 30 प्रतिशत पार करने में भी करना पड़ा पांच बजे का इंतजार
I
Iदेहरादून। नगर निकाय चुनावों में मतदाताओं का मूड जिले में अलग-अलग देखने को मिला। कहीं वोट जमकर बरसे तो कुछ बूथों मतदाता फुरसत मिलने पर पहुंचे। यही कारण रहा कि कुछ बूथों पर मतदान प्रतिशत दो बजे तक ही 60 से 70 फीसदी पहुंच गया तो कुछ जगहों पर 30 फीसदी मतदान पहुंचने में ही शाम पांच बजे का इंतजार करना पड़ा। मतदान में सबसे कम रुचि देहरादून शहर के मतदाताओं में देखने को मिली। जबकि, डोईवाला, विकासनगर और हरबर्टपुर जैसे निकायों में मतदाता सुबह से शाम तक बूथों पर लाइन लगाए खड़े दिखे। कुल मिलाकर इसका नतीजा यह रहा कि देहरादून नगर निगम में सभी निकायों से सबसे कम मतदान हुआ। हालांकि, पूरे जिले की अगर बात करें तो मतदान प्रतिशत 00000 के पार पहुंचने में सफल हो गया।I
Iकरीब एक महीने नेताओं के वादों और इरादों को समझने के बाद बृहस्पतिवार को वह दिन आया जब लोगों को किसी एक को चुनना था। निर्धारित समय से करीब सवा साल बाद हुए चुनावों में मतदाताओं की यह समझ और भी पक्की हो गई थी। शहर के हालात और अब तक हुई राजनीतिक उठापटक के बाद मतदाताओं का ध्येय शायद एकदम साफ था। इसी कारण जिन्हें वोटिंग के लिए निकलना था वह सुबह से लाइन में खड़े हो गए और कुछ घरों से ही नहीं निकले। सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया में सबसे ज्यादा निराशाजनक आंकड़े देहरादून के दिखे। दो घंटे बाद मतदान प्रतिशत के जो आंकड़े आए वह देहरादून में सबसे कम थे। यहां सुबह 10 बजे तक कुल 9.23 प्रतिशत मत पड़े। मसूरी और डोईवाला का भी आंकड़ा इसके आसपास ही रहा। हालांकि, बाद में इन दोनों निकायों ने तो रफ्तार पकड़ी पर देहरादून में मतदाताओं की गति इसके आसपास ही दिखी।
विज्ञापन

I
Iमतदाताओं का यह उत्साह ही था कि हरबर्टपुर, विकासनगर और डोईवाला के कई बूथों पर शाम चार बजे तक ही मतदान प्रतिशत 80 फीसदी के पार चला गया। लेकिन, देहरादून के कुछ बूथ इस वक्त तक भी 20 फीसदी पार नहीं कर पाए थे। यही कारण रहा कि इन बूथों पर 30 फीसदी का आंकड़ा पार करने में भी शाम पांच बजे तक का इंतजार करना पड़ा। हालांकि, देहरादून में भी वाणी विहार में एक बूथ ऐसा रहा जहां पर शाम चार बजे का मतदान प्रतिशत भी 70 फीसदी पार कर गया। जबकि, विकासनगर का हरिपुर में यह आंकड़ा 86 फीसदी को पार गया। मसूरी के दूधली में भी शाम तक मतदान प्रतिशत 86 फीसदी से अधिक रहा। डोईवाला का तेलीवाला में भी मतदान 80 फीसदी से अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iनिगम में पिंक बूथ पर भीड़ थी तो दूसरे पर सूनाI
Iमतदाताओं के मूड का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि नगर निगम परिसर में दो बूथ बनाए गए थे। इनमें एक पिंक बूथ था तो दूसरा सामान्य। यहां पिंक बूथ पर तो सुबह से ही बारी-बारी कर मतदाता पहुंच रहे थे। लेकिन, दोपहर एक बजे तक ही सामान्य बूथ पर कुछेक लोग ही मतदान के लिए पहुंचे थे। हालांकि, बाहर बनाए गए बूथों पर अच्छी खासी तादात में सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ लगी रही।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed