फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   At present, there will be tests of 25 Learning DL daily.

फिलहाल रोजाना अधिकतम 25 लर्निंग डीएल के टेस्ट होंगे

Sat, 15 Jan 2022 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
At present, there will be tests of 25 Learning DL daily.
राजधानी दून के आरटीओ कार्यालय में फिलहाल रोजाना अधिकतम 25 लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के ही टेस्ट होंगे। इसके लिए पहले आरटीओ की वेबसाइट से ऑनलाइन पंजीकरण कर स्लॉट लेना होगा। आरटीओ में बैकलॉग वाले मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन

आरटीओ में अधिकारियों व कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए टेस्ट की प्रक्रिया रोक दी गई थी। दरअसल इस टेस्ट के दौरान अभ्यर्थियों के संपर्क में आने का खतरा ज्यादा है। शुक्रवार को आरटीओ कार्यालय में आयोजित बैठक में कोरोना के मामलों की समीक्षा हुई। इसके बाद लर्निंग लाइसेंस के 25 स्लॉट रोजाना खोलने पर सहमति बनी। आरटीओ प्रवर्तन सुनील शर्मा ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर बैकलॉग मामलों को निपटाया जा रहा है। हालात सामान्य नहीं होने तक केवल अप्वाइंटमेंट वालों को ही बुलाया जाएगा। झाझरा में भी स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

आरटीओ पठोई की रिपोर्ट निगेटिव
आरटीओ डीसी पठोई शुक्रवार को हुए टेस्ट में कोविड निगेटिव आ गए हैं। उनके पॉजिटिव पाए जाने के बाद ही लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया पर ब्रेक लगा था। उनके अलावा कुछ अन्य कर्मचारी भी निगेटिव आए हैं। आरटीओ पठोई ने बताया कि स्वास्थ्य में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed