{"_id":"601ee8b58ebc3e4c83703944","slug":"at-present-non-government-colleges-will-not-open-for-theory-classes-city-news-drn370002126","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्योरी की कक्षाओं के लिए फिलहाल नहीं खुलेंगे कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थ्योरी की कक्षाओं के लिए फिलहाल नहीं खुलेंगे कॉलेज
विज्ञापन
डीएवी, डीबीएस, एसजीआरआर व एमकेपी पीजी कॉलेज में फिलहाल थ्योरी की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू नहीं होंगी। कॉलेज सिर्फ ऑनलाइन मोड पर ही थ्योरी कक्षाएं संचालित करेंगे। निदेशालय स्तर से कोई लिखित गाइडलाइन न मिलने के कारण कॉलेजों ने यह फैसला किया है।
अशासकीय कॉलेजों में चार फरवरी से थ्योरी कक्षाओं को ऑफलाइन शुरू करने की तैयारी जोरों पर थी। कॉलेज एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) जारी होने का इंतजार कर रहे थे। इसे लेकर छात्रों में भी असमंजस की स्थिति बनी रही। अब कॉलेजों ने थ्योरी की कक्षाएं पहले की तरह ऑनलाइन चलाने पर ही सहमति जताई है। विभागीय दिशा-निर्देश मिलने के बाद ही थ्योरी कक्षाएं ऑफलाइन मोड पर शुरू करने पर फैसला लिया जाएगा।
एसजीआरआर पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. वीए बौड़ाई ने कहा कि कॉलेज को थ्योरी कक्षाओं के छात्रों के लिए कॉलेज खोलने को लेकर कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। जिस कारण फिलहाल थ्योरी की ऑफलाइन कक्षाओं को टाला गया है। एमकेपी पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रेखा खरे ने कहा कि अभी सिर्फ प्रैक्टिकल कक्षाएं ही ऑफलाइन चल रही हैं। लिखित में गाइडलाइन मिलने पर थ्योरी की कक्षाएं ऑफलाइन शुरू हो सकेंगी।