फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Astrology program will be held in dehradun by amarujala and graphic era

ज्योतिष में बड़ा नाम, उत्तराखंड है पहचान

Fri, 12 May 2017 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून Updated Fri, 12 May 2017 01:59 PM IST
विज्ञापन
Astrology program will be held in dehradun by amarujala and graphic era

अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ में भविष्य जानने की विभिन्न विधाओं में माहिर कई एक से एक बढ़कर एक अनमोल रत्न शिरकत करेंगे जो उत्तराखंड से ताल्लुक रखते हैं। इनमें कई नाम ऐसे हैं जो विदेशों में भी जाना-पहचाना चेहरा हैं। राजनीति से लेकर जातक के जीवन के हर उतार-चढ़ाव की जानकारी पल भर में बयां करने के साथ ही उसका हल भी इनके पास है। 

विज्ञापन


गत वर्ष ज्योतिष महाकुंभ के सफल आयोजन की श्रृंखला में इस वर्ष हो रहे ज्योतिष महाकुंभ में 100 से अधिक ज्योतिष, टैरो कार्ड रीडर, वास्तुविद एवं भाग्य जानने वाली विभिन्न पद्धतियों के विशेषज्ञ 14 और 15 मई को दून में जुटेंगे। ग्राफिक एरा के सभागार में कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे।
विज्ञापन


उद्घाटन सत्र के बाद इच्छुक लोग सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर्स से अपने भविष्य को लेकर निशुल्क परामर्श ले सकते हैं। निशुल्क परामर्श का क्रम14 मई को सायं पांच बजे तक चलेगा। दूसरे दिन 15 मई को प्रथम सत्र में जीएमएस रोड स्थित होटल सेफ्रॉनलीफ में ज्योतिषियों के बीच आपसी संवाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चुनिंदा ज्योतिषियों के सम्मान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस बार भी ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पंडित के ए दुबे पद्मेश को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। अन्य सुपात्र ज्योतिषियों को ज्योतिष विभूषण, ज्योतिष भूषण और ज्योतिष श्री सम्मान प्रदान किया जाएगा। अवार्ड के लिए ज्योतिषियों का चयन आयोजक मंडल करेगा।

एक लाख का कैश प्राइज

Astrology program will be held in dehradun by amarujala and graphic era

अमर उजाला, ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ में आने वाले ज्योतिषियों के लिए एक सरप्राइज क्विज भी है। इस क्विज के तहत आयोजक मंडल कार्यक्रम में आने वाले ज्योतिषियों को उत्तराखंड की कुंडली, स्थापना दिन, समय उपलब्ध कराएगा। समय और कुंडली के आधार पर ज्योतिषियों को प्रदेश को लेकर तीन-तीन भविष्यवाणियां लिखकर एक लिफाफे में बंद करके देनी होगी।

यह लिफाफा अगले ज्योतिष महाकुंभ में खुलेगा। जिस ज्योतिषी की भविष्यवाणी सच साबित हुई उसे अमर उजाला एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार देगा। यदि एक से अधिक ज्योतिषियों की भविष्यवाणी सही साबित हुई तो पुरस्कार की रकम बराबर-बराबर बंटेगी। 

ये हैं ज्योतिष महाकुंभ के सितारे

Astrology program will be held in dehradun by amarujala and graphic era

परिवार की परंपरा को बढ़ा रहे आगे
टिहरी गढ़वाल से संबंध रखने वाले पंडित रमेश चंद्र गैरोला का परिवार पीढ़ियों से ज्योतिष के क्षेत्र में सक्रिय है। पंडित रामलखन गैरोला वर्तमान में लक्ष्मण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हैं साथ ही ज्योतिष के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। इन्होंने कई भविष्यवाणियां की हैं जो आगे जाकर सच साबित हुई है। पंडित जी गरीबों, असहाय जनों और कन्याओं की जन्मपत्री निशुल्क बनाते हैं। इनकी जन्मपत्री पर खास पकड़ है। 

प्रश्न कुंडली के महारथी है पीपीएस राणा
गुरुकृपा ज्योतिष संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष पीपीएस राणा पिछले 15 वर्षों से वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में सक्रिय है। प्रश्न कुंडली में इन्हें विशेष महारथ हासिल है। ज्योतिष के क्षेत्र में इनके किए हुए कार्यों की वजह से अलग-अलग संस्थाओं ने इन्हें ज्योतिष शिरोमणि, ज्योतिष विद्या विशारद से लेकर ज्योतिष रत्न से सम्मानित किया है। 

संतोष खंडूरी
पिछले 18 वर्षों से ज्योतिष के माध्यम से लोगों की हर प्रकार की समस्याओं का समाधान करते आ रहे हैं। इसके अलावा ज्योतिष के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी और उनके निवारण के बारे में भी बताकर लोगों की परेशानियों को दूर करते आ रहे हैं। जन्म कुंडली, जन्मांक के विशेषज्ञ हैं।

विदेशों में भी जाना पहचाना चेहरा हैं सुनील पैन्युली
जन्मपत्री और हाथ की लकीरें देखकर लोगों की समस्याओं को दूर करने का काम पंडित सुनील पैन्युली पिछले 20 वर्षों से करते आ रहे हैं। उत्तराखंड में तो मुख्यमंत्री के शपथ लेने की तारीख भी इन्होंने चुनाव का परिणाम आने के साथ ही बता दी थी। सुनील पैन्युली का माना है कि ज्योतिष विज्ञान के पास कैंसर रोग का निदान है। आपकी जन्मकुंडली में ग्रहों के योग से जानना संभव है कि आपको भविष्य में इस रोग के लक्षण हैं या नहीं। यदि भविष्य में जातक के इस रोग से प्रभावित होना लिखा है तो कुछ खास उपायों से इसे टाला जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed