{"_id":"577f2f984f1c1b6e697fcb69","slug":"astrology-on-shukra-uday","type":"story","status":"publish","title_hn":"71 दिन बाद शुक्र होंगे उदय, आ सकती है बाढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
71 दिन बाद शुक्र होंगे उदय, आ सकती है बाढ़
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 08 Jul 2016 10:16 AM IST
विज्ञापन
ग्रह नक्षत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
71 दिन बाद 11 जुलाई को शुक्र उदय होंगे। एक मई को शुक्र पूर्व में अस्त हुए थे। इस वर्ष के राजा होने की वजह से शुक्र बेहद प्रभावी माने जा रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि, पंचांगों का गणित अलग-अलग है। कोई 11 तो कोई 9 जुलाई से शुक्र उदय मान रहा है। उत्तराखंड विद्वत सभा के पूर्व उपाध्यक्ष आचार्य भरत राम तिवारी के अनुसार 11 जुलाई को शुक्र उदय होंगे।
विज्ञापन
बताया कि सिंह राशि पर चतुर्ग्रही योग बन रहा है। किसी भी राशि पर एक साथ चार या पांच ग्रहों का संचार उत्पात कारक माना जाता है। डॉ. आचार्य सुशांत राज के अनुसार बुध, बृहस्पति, शुक्र, राहु एक साथ 31 जुलाई से 11 अगस्त तक सिंह राशि पर रहेंगे।
विज्ञापन
इसके चलते बाढ़ आदि प्रकोप, जन, धन, संपदा की क्षति आदि होने की आशंका बन सकती है। शुक्र उदय होने के पश्चात शुभ कार्यों का प्रारंभ माना जाता है, लेकिन चातुर्मास होने के कारण मुहूर्तों का अभाव रहेगा।