फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Astrologer says, india will won semifinal.

ज्योतिषी बोले, ग्रह-नक्षत्र साथ, भारत जीतेगा

Thu, 26 Mar 2015 03:04 AM IST
नलिनी गुसाईं/अमर उजाला, देहरादून
नलिनी गुसाईं/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 26 Mar 2015 03:04 AM IST
विज्ञापन
Astrologer says, india will won semifinal.

वर्ल्ड कप 2015 में अब तक खेले सातों मैच जीत चुकी भारतीय टीम की सेमीफाइनल में भी जीत की प्रबल संभावनाएं हैं। ज्योतिष गणना पर विश्वास करें तो ग्रहों और नक्षत्रों की बृहस्पतिवार की स्थिति भारत को विजय दिलाने वाली बनी हुई हैं।

विज्ञापन


दूसरी ओर, चार बार के विश्व कप विजेता और सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के प्रतिद्वंद्वी आस्ट्रेलिया की हालत ठीक नहीं मानी जा रही। खास बात यह है कि भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कुंडली भी अभी लाभ भाव में मानी जा रही है।
विज्ञापन


उत्तराखंड विद्वत सभा के उपाध्यक्ष आचार्य भरतराम तिवारी बताते हैं कि ज्योतिष गणना के अनुसार भारत की राशि धनु है। धनु राशि का स्वामी बृहस्पति है। इस समय बृहस्पति कर्क राशि में है और उच्च का है। उच्च का बृहस्पति उन्नति और सफलता दिलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आस्ट्रेलिया की राशि मेष है, जिसका स्वामी मंगल है। सातवें-बारहवें भाव का स्वामी मंगल इस समय व्यय भाव में बैठा है। इसके चलते आस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल मुकाबले में कड़ी मेहनत करनी होगी। इसके बावजूद उसे सफलता मिलना मुश्किल है।

धोनी की राशि से भी बन रहे जीत के योग

Astrologer says, india will won semifinal.

आचार्य तिवारी बताते हैं कि सिर्फ भारतीय टीम ही नहीं, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की राशि के अनुसार भी जीत के योग बन रहे हैं।

धोनी की राशि सिंह का स्वामी सूर्य है। इस समय सूर्य मित्र राशि में लाभ भाव में बैठा है, जो शुभ फलदायक, उन्नतिदायक और लाभकारक है। ऐसे में सिर्फ सेमीफाइनल में जीत नहीं, फाइनल में भी विजय के साथ वर्ल्ड कप दोबारा भारत आने की संभावनाएं हैं।

अंक ज्योतिष भी दिला रहा जीत
वरिष्ठ ज्योतिषी डॉ. आचार्य सुशांत राज के अनुसार वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच 26/3/15 को हो रहा है। इसके अनुसार मूलांक एक है। एक मूलांक का ग्रह सूर्य है, जो कि उन्नति दिलाएगा। वहीं मैच सुबह नौ बजे वृष लग्न में शुरू होगा। वृष लग्न के कारण मैच में भारतीय टीम का मनोबल बेहतरीन रहेगा। भारत की जीत निश्चित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed